फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri 2022: नवरात्रि के व्रत में तैयार करें फलाहारी आलू बोंडा, ये रही रेसिपी

Fri, 01 Apr 2022 05:39 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 01 Apr 2022 05:39 PM IST
विज्ञापन
Navratri 2022 Make Falahari Aloo Bonda Vrat Recipe In Hindi
आलू बोंडा - फोटो : pixabay

नवरत्रि के नौ दिन घरों में लोग पूजा पाठ के साथ ही व्रत भी करते हैं। बहुत सारे लोग पूरे नौ दिन का व्रत करते हैं। तो कुछ लोग प्रथमा के साथ ही अष्टमी का व्रत रखते हैं। पूरे दिन व्रत में हर कोई कुछ ना कुछ फलाहार खाता है। आमतौर पर लोग आलू खाना ही पसंद करते हैं। लेकिन अगर पूरे नौ दिन का व्रत हैं और हर दिन आलू खाना मुश्किल है। तो फलाहारी आलू बोंडा बनाकर तैयार करें। इसे बनाना बेहद आसान है और फटाफट तैयार हो जाता है। तो चलिए जानें क्या है फलाहारी आलू बोंडा बनाने की विधि।

Navratri 2022 Make Falahari Aloo Bonda Vrat Recipe In Hindi
aloo - फोटो : iStock
फलाहारी आलू बोंडा की सामग्री

कुट्टू का आटा एक कप, उबले आलू चार से पांच मध्यम आकार के, हरी धनिया बारीक कटी हुई, तेल दो से तीन चम्मच या फिर देसी घी, सेंधा नमक, काली मिर्च, जीरा आधा चम्मच, हरी मिर्च, अदरक का टुकड़ा, नींबू का रस एक चम्मच, तेल या देसी घी तलने के लिए। 

Navratri 2022 Make Falahari Aloo Bonda Vrat Recipe In Hindi
कुट्टू का आटा - फोटो : अमर उजाला
फलाहारी आलू बोंडा बनाने की विधि

आलू को उबालकर छील लें। फिर इसे अच्छी तरीके से मैश कर लें। पैन को गर्म करें और घी या तेल डालें। गर्म होने पर जीरा चटकाएं। जब जीरा भुन जाए तो बारीक कटी हरी मिर्च, क्द्दूकस किया हुआ अदरक डालें। इसे भून लें और इसमे मैश किया हुआ आलू मिला दें। अब इसमे सेंधा नमक, काली मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स करें। इसे अच्छी तरह से भून लें। गैस बंद कर इसमे हरी धनिया मिलाकर अच्छे से मिक्स करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri 2022 Make Falahari Aloo Bonda Vrat Recipe In Hindi
आलू बोंडा - फोटो : pixabay

अब किसी गहरे बर्तन में कुट्टू के आटे को निकाल लें। इसमे थोड़ा सा पानी डालकर घोल तैयार करें। ध्यान रहे कि पानी की मात्रा धीरे-धीरे डालें। जिससे कि बैटर ना ज्यादा गाढ़ा बने और ना ही ज्यादा पतला। अब इस घोल में कुटी हुई काली मिर्च थोड़ी सी डाल दें। साथ में सेंधा नकर और अदरक के कटे हुए टुकड़े भी डाल दें। सभी चीजों को घोल में डालकर अच्छे से मिक्स करें।  

विज्ञापन
Navratri 2022 Make Falahari Aloo Bonda Vrat Recipe In Hindi
आलू बोंडा - फोटो : pixabay

आलू जब ठंडा हो जाए तो इसे छोटे गोले बनाकर तैयार कर लें। अब कड़ाही को गैस पर रखें और तेल या देसी घी डालकर गर्म हो जाए। इसमे आलू के गोले को बैटर में डुबोकर तलने के लिए तेल में डालें। मध्यम आंच पर तलकर निकालें। तैयार है गर्मागर्म आलू बोंडा, इसे हरी चटनी के साथ सर्व करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed