फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: नवरात्रि में देवी मां को चढ़ाएं फलाहारी भोग, इस रेसिपी से झटपट हो जाएगा तैयार

Sat, 02 Apr 2022 01:10 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 02 Apr 2022 01:10 PM IST
विज्ञापन
Navratri 2022 Goddess Durga Navratri Vrat Bhog Recipe in Hindi Mata ka Prasad
मखाना लड्डू - फोटो : instagram

Navratri Vrat Bhog Recipe in Hindi: नवरात्रि के पावन पर्व की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्रि नौ दिनों का पर्व है, जिसमें माता दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि देवी मां इन नौ दिनों के लिए धरती पर अपने भक्तों के घर वास करने के लिए आती हैं। नवरात्रि के पहले दिन माता के आगमन पर कलश स्थापना की जाती है। भक्तों के घरों में पूजा अर्चना के बाद माता को स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग लगाकर प्रसाद ग्रहण किया जाता है। नवरात्रि में अधिकतर भक्त व्रत रखते हैं। कुछ लोग नौ दिनों के पूरे व्रत रखते हैं तो कई भक्त पहले और आखिरी दिन उपवास रखते हैं। ऐसे में माता को फलाहारी व्यंजन का भोग लगाएं ताकि प्रसाद स्वरूप आप उसे ग्रहण कर सकें। इसलिए नवरात्रि के मौके पर माता रानी के लिए स्वादिष्ट फलाहारी व्यंजन बनाना चाहते हैं तो इस आसान रेसिपी से मखाना लड्डू बना सकते हैं। चलिए जानते हैं मखाना लड्डू बनाने की रेसिपी।

Navratri 2022 Goddess Durga Navratri Vrat Bhog Recipe in Hindi Mata ka Prasad
मखाना - फोटो : iStock

मखाना लड्डू की सामग्री 

100 ग्राम मखाना, चार चम्मच घी, पिसी चीनी, नारियल का बूरा, कटा हुए मेवे, दूधय़

Navratri 2022 Goddess Durga Navratri Vrat Bhog Recipe in Hindi Mata ka Prasad
मखाना लडडू रेसिपी - फोटो : Istock

मखाना लड्डू बनाने की रेसिपी

स्टेप 1- मखाना लड्डू बनाने के लिए एक कड़ाही में तीन बड़े चम्मच घी गर्म करें।

स्टेप 2- अब इसमें मखाना डालकर अच्छे से क्रिस्पी होने तक भून लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri 2022 Goddess Durga Navratri Vrat Bhog Recipe in Hindi Mata ka Prasad
मखाना लड्डू रेसिपी - फोटो : Istock

स्टेप 3- भुने हुए मखाने को हल्का ठंडा करके मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें।

स्टेप 4- फिर उसी कड़ाही में दोबारा एक चम्मच घी गर्म करें।

स्टेप 5- गर्म घी में पिसा हुआ मखाना पाउडर, नारियल का बूरा और बारीक कटे मेवे डालकर फ्राय करें।

विज्ञापन
Navratri 2022 Goddess Durga Navratri Vrat Bhog Recipe in Hindi Mata ka Prasad
मखाना लड्डू रेसिपी - फोटो : Istock

स्टेप 6- दो मिनट के लिए सामग्री को धीमी आंच पर पकाएं।

स्टेप 7- फिर गैस बंद करके सामग्री को हल्का ठंडा होने के लिए रख दें।

स्टेप 8- अब इस मिश्रण में पिसी चीनी मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed