फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri 2019: चटपटी और सेहत से भरपूर साबुदाना की खिचड़ी, बनाने की विधि भी है बेहद आसान

Sun, 29 Sep 2019 09:24 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Sun, 29 Sep 2019 09:24 AM IST
विज्ञापन
Navratri 2019: navratri vrat recipe sabudana khichdi
- फोटो : Amar Ujala

नवरात्रि का त्योहार आने वाला है और बहुत से लोग नौ दिन तक व्रत रहने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन इन नौ दिनों में कौन सा आहार लिया जाए जो सेहतमंद भी हो और स्वादिष्ट भी। साथ ही जिसको खाने के बाद पेट भर जाए तो इसका सीधा सा जवाब है साबुदाने की खिचड़ी। लेकिन इसे बनाते समय कई बार साबुदाना कढाही में चिपक जाता है। जिससे देखने में ये भद्दा लगता है। तो अगर इसे स्वादिष्ट और देखने में भी आकर्षक बनाना है तो एक बार साबुदाना खिचड़ी की ये रेसिपी जरूर ट्राई करें। 

Navratri 2019: navratri vrat recipe sabudana khichdi
विधि

साबूदाना, आलू, भूनी हुई मूंगफली, करी पत्ता, अदरक, हरी मिर्च, जीरा, ताजा नारियल, चीनी, नींबू का रस, घी, सेंधा नमक

Navratri 2019: navratri vrat recipe sabudana khichdi
साबूदाना खिचड़ी बनाने की विधि

साबूदाना को कम से कम 3 घंटे के लिए किसी चलनी में भिगोएं। इसके बाद उसमें से पानी निकाल दें और आलू उबाल कर छील लें। भूनी हुई मूंगफली का छिलका निकालकर उसे पीस कर अच्छे से पाउडर बना लें। इसके बाद मूंगफली पाउडर, नमक और चीनी साबूदाना के साथ मिक्स कर लें। अब एक पैन में घी गर्म करें और उसमें सबसे पहले जीरा भूरा होने तक भूनें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Navratri 2019: navratri vrat recipe sabudana khichdi
इसके बाद इसमें कड़ी पत्ता और हरी मिर्च डालें। इसमें अब अदरक घीस कर डालें। इसे तब तक भूनें जब तक अदरक की खुशबू ना जाए। फिर इसमें आलू डालकर 1-2 मिनट तक चलाएं। इसके बाद साबूदाना डालें। जब साबुदाना अपना रंग छोड़ दे और ट्रांसपेरेंट हो जाए तब तक भूने। सबसे बाद में नारियल डालें और अच्छे से मिलाएं और गैस बंद कर दें। फिर इसमें धनिए की पत्तियां और नींबू का रस डाल कर सर्व करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed