फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navratri 2019: नवरात्रि में मां के नौ रूप को लगते हैं अलग-अलग भोग, आइए जानें

Sun, 29 Sep 2019 07:48 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sun, 29 Sep 2019 07:48 AM IST
विज्ञापन
navratri 2019 bhog for Maa Durga in Navratri in hindi

29 सितंबर दिन रविवार से शारदीय नवरात्रि शुरु हो रही है। सनातन धर्म में नवरात्रि का बहुत अधिक महत्व है,जिसका उल्लेख शास्त्रों में भी मिलता है। 29 सितंबर से शुरू हो रही नवरात्रि इस बार पूरे नौ दिन की होगी। 7 अक्टूबर को महानवमी पूजन के बाद 8 अक्टूबर को विजयादशमी का त्योहार मनाया जाएगा। नवरात्रि में मां दुर्गा की नौ दिन उपासना की जाती है। मान्यताओं के अनुसार मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए उनके पसंंदीदा भोजन का भोग लगाया जाता है। हां यह बात भी शत प्रतिशत सत्य है कि माता को श्रद्धा भाव से जो भी अर्पित किया जाता है तो उससे वो प्रसन्न होती हैं। लेकिन संभव हो सके तो मां के पसंद का भोग जरूर लगाए। आइए जानते हैं मां के अलग-अलग रूप के लिए प्रसाद...



navratri 2019 bhog for Maa Durga in Navratri in hindi

पहला दिन
नवरात्रि में नौ दिन तक माता के नौ अलग-अलग रूपों का पूजन किया जाता है। पहले दिन माता शैलपुत्री का पूजन किया जाता है। पर्वतराज हिमालय के यहां पुत्री के रूप में जन्म लेने के कारण माता के इस रूप का नाम शैलपुत्री पड़ा। मां शैलपुत्री को सफेद रंग बहुत पसंद है। इस दिन माता को गाय का घी, सफेद मिठाई या शैल अन्न अर्पित किए जाते हैं।

navratri 2019 bhog for Maa Durga in Navratri in hindi

दूसरा दिन
मां दुर्गा का दूसरा स्वरूप ब्रह्मचारिणी का है। मां ब्रह्मचारिणी की उपासना से तप, त्याग, वैराग्य, सदाचार और संयम की वृद्धि होती है। इस दिन माता को शक्कर का अर्पित करें और भोग लगाए इस प्रसाद को घर के सभी सदस्य को दें। मान्यता है कि इस प्रसाद के खाने से उम्र में वृद्धि होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
navratri 2019 bhog for Maa Durga in Navratri in hindi

तीसरा दिन
नवरात्र के तीसरे दिन मां चन्द्रघण्टा की पूजा की जाती है। इस दिन माता को दूध या दूध से बनी मिठाई, खीर का भोग लगाते हैं। मां चन्द्रघण्टा की उपासना करने से इंसान को समस्त सांसारिक कष्टों से मुक्ति मिल जाती है और आनंद की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
navratri 2019 bhog for Maa Durga in Navratri in hindi

चौथा दिन
नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की उपासना की जाती है। माता के इस रूप के पूजन से सुख, समृद्धि और उन्नति की प्राप्ति होती है। मां कुष्मांडा को मालपुए का भोग लगाएं और इसे ब्राह्मण को दान करें। मान्यता है कि ऐसा करने से बुद्धि के विकास के साथ निर्णय लेने की शक्ति बढ़ जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed