Nautapa me kya khana chahiye: 25 मई से नौतपा की शुरुआत हो चुकी है और इसके साथ ही कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू का असर बढ़ने लगा है। नौतपा के नौ दिनों में सूर्य की तपिश सबसे ज्यादा मानी जाती है, जिससे शरीर में पानी की कमी, थकान और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे मौसम में खानपान का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है।
{"_id":"6a13ef2856fdd998e20c11c3","slug":"nautapa-2026-summer-curd-dishes-recipes-for-cooling-body-in-hindi-nautapa-me-kya-khana-chahiye-2026-05-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nautapa 2026: आज से शुरू हुआ नौतपा! दही से बनने वाले 5 ऐसे पकवान, जो भीषण गर्मी में रखेंगे तरोताजा","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Nautapa 2026: आज से शुरू हुआ नौतपा! दही से बनने वाले 5 ऐसे पकवान, जो भीषण गर्मी में रखेंगे तरोताजा
Mon, 25 May 2026 12:20 PM IST
Shivani Awasthi
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shivani Awasthi
Updated Mon, 25 May 2026 12:20 PM IST
सार
Summer Curd Recipes: 25 मई से शुरू हुए नौतपा के दौरान शरीर को ठंडा और हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में दही से बने पकवान जैसे छाछ, रायता, लस्सी, दही चावल और फ्रूट योगर्ट शरीर को ठंडक देने के साथ पाचन को भी बेहतर बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
नौतपा में क्या खाना चाहिए
- फोटो : AI
लस्सी, छाछ
- फोटो : Freepik
छाछ
- नौतपा की भीषण गर्मी में छाछ शरीर को तुरंत ठंडक देने का काम करती है।
- इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
- भुना जीरा, काला नमक और पुदीना डालकर छाछ का स्वाद बढ़ाएं।
- यह शरीर को हाइड्रेट रखने में भी मदद कर सकती है।
Types of Raita
- फोटो : instagram
खीरा-पुदीना रायता
- गर्मी में रायता खाना बेहद फायदेमंद माना जाता है।
- खासकर खीरा और पुदीना डालकर बनाया गया रायता शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है।
- इसे लंच या डिनर के साथ सर्व किया जा सकता है।
- यह भारी भोजन को हल्का महसूस कराने में भी मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
lassi
- फोटो : Adobe stock
मीठी लस्सी
- दही से बनी लस्सी गर्मियों का सबसे लोकप्रिय पेय माना जाता है।
- ठंडी लस्सी शरीर को तुरंत ताजगी देने का काम करती है।
- आप चाहें तो इसमें गुलाब सिरप, इलायची या ड्राई फ्रूट्स मिलाकर इसका स्वाद और बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
दही चूड़ा
- फोटो : Instagram
दही चावल
- दक्षिण भारत में दही चावल गर्मियों में काफी पसंद किया जाता है।
- यह हल्का होने के साथ पेट को ठंडा रखने में मदद करता है।
- दही, चावल और हल्के मसालों से बना यह पकवान गर्मी में पाचन के लिए भी अच्छा माना जाता है