फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Narak Chaturdashi 2024: इस छोटी दिवाली घरवालों को परोसें मिक्स पकौड़े, बड़ों के साथ बच्चे भी मन से खाएंगे

Wed, 30 Oct 2024 08:02 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 30 Oct 2024 08:02 AM IST
सार

अगर आप नरक चतुर्दशी के दिन अपने घरवालों को कुछ खास खिलाना चाहती हैं तो मिक्स पकौड़ा उनके लिए बेहतर विकल्प हैं।

विज्ञापन
Narak Chaturdashi 2024 festival special snacks how to make mix pakode in a easy way
मिक्स पकौड़े - फोटो : instagram

Narak Chaturdashi 2024: 5 दिन चलने वाले वाले दीपोत्सव में दूसरे दिन नरक चतुर्दशी का त्यौहार मनाया जाता है। इस त्यौहार को कई जगह छोटी दिवाली या रूप चौदस भी कहा जाता है। इस दिन लोग अपने घरों के साथ-साथ शरीर की गंदगी भी साफ करते हैं।



इस दिन सभी की छुट्टी होती है इसलिए महिलाएं तमाम तरह के पकवान तैयार करती हैं। आप भी चाहे तो आप भी अपने परिवार वालों के लिए नरक चतुर्दशी पर कुछ खास बना सकती हैं।

खाना तो आसानी से बन ही जाएगा लेकिन अगर आप चाहे तो नाश्ते में अपने घर वालों को मिक्स पकोड़े बनाकर खिलाएं। अब जब हल्की सर्दी का मौसम भी शुरू हो गया है तो इस मौसम में मिक्स पकोड़े त्योहार के मजे को दोगुना कर सकते हैं। तो चलिए बिना देर करते हुए आपको मिक्स पकोड़े बनाने का आसान तरीका बताते हैं। 

Narak Chaturdashi 2024 festival special snacks how to make mix pakode in a easy way
मिक्स पकौड़े - फोटो : Adobe stock

मिक्स पकौड़े बनाने का सामान

  • बेसन – 1 कप
  • चावल का आटा –2 बड़े चम्मच (कुरकुरापन के लिए)
  • प्याज – 1 बारीक कटा हुआ
  • आलू – 1 मध्यम बारीक स्लाइस में कटा हुआ
  • गोभी –1 कप छोटे टुकड़ों में कटी हुई
  • शिमला मिर्च – ½ कप, बारीक कटी हुई
  • पालक – ½ कप बारीक कटी हुई
  • हरी मिर्च – 2-3 बारीक कटी हुई
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच बारीक कटा हुआ
  • धनिया पत्ती – 2 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर – ¼ छोटा चम्मच
  • अजवाइन – ½ छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • तेल – तलने के लिए

 

Narak Chaturdashi 2024 festival special snacks how to make mix pakode in a easy way
मिक्स पकौड़े - फोटो : instagram

मिक्स पकौड़े बनाने का तरीका

मिक्स पकौड़े तैयार करने के लिए सबसे पहले एक बड़े मिक्सिंग बाउल में बेसन, चावल का आटा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, अजवाइन और नमक डालें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें ताकि सब्जियां घोल में अच्छे से कोट हो जाएं। घोल अधिक पतला न करें, वरना पकौड़े कुरकुरे नहीं बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Narak Chaturdashi 2024 festival special snacks how to make mix pakode in a easy way
मिक्स पकौड़े - फोटो : instagram

इसके बाद इस घोल में कटे हुए प्याज, आलू, गोभी, शिमला मिर्च, पालक, हरी मिर्च, अदरक और धनिया पत्ती को घोल में डालें और अच्छी तरह मिलाएं। सब्जियों को घोल में अच्छी तरह से लपेट लें। इसके बाद एक कढ़ाई में मध्यम आंच पर तेल गर्म करें।

विज्ञापन
Narak Chaturdashi 2024 festival special snacks how to make mix pakode in a easy way
मिक्स पकौड़े - फोटो : instagram

तेल गर्म होने के बाद चम्मच या हाथ की मदद से थोड़ा-थोड़ा मिश्रण उठाकर तेल में डालें। पकौड़ों को मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। जब पकौड़े सुनहरे भूरे रंग के हो जाएं, तो उन्हें निकालकर एक पेपर टॉवल पर रखें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed