Mother's Day 2024: मदर्स डे के दिन को बनाएं और खास, अपनी मां के लिए तैयार करें स्पेशल लंच
अपनी मां को उनके खास होने का एहसास कराने के लिए आप उनके लिए स्पेशल लंच तैयार कर सकते हैं।
पालक पनीर और पुलाव
अगर आपकी मां ज्यादा हैवी भोजन करना पसंद नहीं करती हैं तो आप उन्हें लंच में पालक पनीर और पुलाव बनाकर परोस सकते हैं। ये बनाना किसी के लिए भी ज्यादा मुश्किल नहीं होता है। पालक पनीर के साथ अगर गर्मागर्म रोटी भी आप उन्हें परोसेंगे तो उन्हें अच्छा लगेगा।
सोया मटर पुलाव
अगर आप कुछ ऐसे पकवान की तलाश कर रहे हैं जो बनाने में आसान और खाने में लजीज हो तो उसके लिए सोया मटर पुलाव बेस्ट डिश है। इसे आप झटपट तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के बाद इसके साथ रायता, सलाद और पापड़ जरूर परोसें। उसी की वजह से इसका स्वाद बढ़ जाएगा।
वेज थाली
लंच तैयार कर रहे हैं तो वेज थाली एक बेहतर विकल्प है। इसे बनाना थोड़ा कठिन पड़ सकता है लेकिन अगर आप इसे अपनी मां के सामने परोसेंगे तो वो जरूर खुश हो जाएंगी। इस थाली को तैयार करने के लिए उन्हीं पकवानों को चुनें जो आपकी मां को पसंद हों।
साउथ इंडियन थाली
अगर आपकी मम्मी को साउथ इंडियन खाना पसंद है तो उनके लिए आप डोसा, इडली और सांभर से सजी थाली तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको प्रीमिक्स बाजार में उपलब्ध हो जाएगा, जिसके बाद आप घर पर ही साउथ इंडियन थाली तैयार कर सकते हैं।