फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मूंग दाल का पानी सेहत के लिए है फायदेमंद, डेंगू से भी करता है बचाव

Fri, 11 Oct 2019 09:26 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 11 Oct 2019 09:26 AM IST
विज्ञापन
moong dal health benefits and recipe
मूंग - फोटो : सोशल मीडिया

मूंग की दाल खाना अमूमन सबको पसंद होता है। यह दाल खाने में सिर्फ स्वादिष्ट ही नहीं होती है बल्कि इसके खाने से सेहत को बहुत फायदे होते हैं। इस दाल में प्रोटीन प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा मूंग की दाल में मैग्नीज, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फॉलेट, कॉपर, जिंक और विटामिन्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इस दाल के सेवन से शरीर के लिए जरुरी पोषक तत्वों की कमी को पूरा किया जा सकता है। बता दें कि इस दाल का पानी पीकर आप कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। यह दाल डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी से भी बचाव करती है। आइए आज हम आपको मूंग की दाल का पानी बनाने का तरीका और इसके फायदों के बारे में बताते हैं...

moong dal health benefits and recipe
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मूंग दाल पानी में पोषक तत्वों की मात्रा
एक कप मूंग दाल के पानी में प्रोटीन 14 ग्राम, फैट 1 ग्राम, फाइबर 15 ग्राम, फॉलेट 321 माइक्रोग्राम, शुगर 4 ग्राम, कैल्शियम 55 मि.ली., मैग्नीशियम 97 मि.ली., जिंक 7 मि.ली. पाया जाता है। इसके अलावा इस दाल के पानी में विटामिन बी1, बी5, बी6, थियामिन, डाइटरी फाइबर और रेजिस्टेंट स्टार्च भी होता है। इस दाल के सेवन से शरीर के लिए जरुरी पोषक तत्वों की पूर्ति हो जाती है और आप कई बीमारियों से बचे रहते हैं।

moong dal health benefits and recipe
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मूंग दाल का पानी बनाने का तरीका
मूंग दाल का पानी बनाने के लिए आप एक प्रेशर कुकर में दो कप पानी गर्म करें। जब पानी गर्म हो जाए तो इसमें मूंग दाल और स्वादानुसार नमक डालकर करीब 2 से 3 सीटी आने तक पकाएं। इसके बाद दाल को अच्छे से मैश कर ले। अब आपका मूंग दाल का पानी सेवन के लिए पूरी तरह से तैयार है। आइए जानते हैं इस दाल के पानी के फायदों के बारे में...

विज्ञापन
विज्ञापन
moong dal health benefits and recipe
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मोटापा घटाने में
अनियमित दिनचर्या और व्यस्तता के कारण इंसान को सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो रही हैं। इन समस्याओं में मोटापा सबसे अहम है। अगर आप मोटापा से ग्रसित हैं और अपना वजन कम करना चाहते हैं तो रोजाना मूंग दाल के पानी का सेवन करें। इस दाल में कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसके अलावा मूंग दाल का पानी मेटॉबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है, जिस वजह से वजन घटने की प्रक्रिया तेज हो जाती है।

विज्ञापन
moong dal health benefits and recipe
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉडी को डिटॉक्स करने में
मूंग दाल के पानी का नियमित सेवन करने से  शरीर में मौजूद गंदगी बाहर निकल जाती है, जिससे शरीर की सफाई हो जाती है। साथ ही इस दाल के पानी में मौजूद तत्व लिवर, गॉल ब्लैडर, रक्त व आंतों को भी साफ करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed