फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत और स्वाद का सही मेल है खजूर का हलवा, खाते ही सब हो जाएंगे खुश

Thu, 03 Dec 2020 10:32 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 03 Dec 2020 10:32 AM IST
विज्ञापन
make sweet dish with date try khajoor ka halwa at home
halwa

मीठे का स्वाद तो हर किसी को पसंद आता है। फिर बात अगर हलवे की हो तो कहने ही क्या। वैसे तो सूजी से लेकर गाजर और मूंग का हलवा तो लगभग हर किसी ने खाया होगा। लेकिन क्या आपने कभी खजूर से बना हलवा खाया है। अगर नहीं तो घर पर आज ही बनाएं खजूर से बना हलवा। मीठे के शौकीन लोग इस कड़ाके की ठंड में गर्म कपड़े पहनकर ही नहीं इस हलवे से भी शरीर को गर्म रख सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे बनाया जाता है यह हलवा। 

Trending Videos
make sweet dish with date try khajoor ka halwa at home
dates - फोटो : file photo
खजूर का हलवा बनाने की सामग्री 
  • 200 ग्राम खजूर 
  • एक कप दूध 
  • डेढ कप पाउडर वाली चीनी 
  • एक चौथाई कप घी 
  • सौ ग्राम काजू 
  • एक छोटा चम्मच इलायची पाउडर 
make sweet dish with date try khajoor ka halwa at home
KHAJOOR HALWA - फोटो : file photo
खजूर का हलवा बनाने की विधि 
  • सबसे पहले एक पैन लें और उसमे दूध गरम करें। दूध के साथ ही खजूर भी डालें और उबाल आने तक दूध को गरम करें। 
  • इसके बाद देखें कि दूध गाढ़ा हो रहा हो तो आंच को थोड़ा धीमा कर दें। 
  • इसके बाद एक अलग पैन में थोड़ा घी गरम करें और उसमें काजू फ्राई करें। 
  • जब खजूर का मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तो इसमें चीनी, घी और काजू डालें। 
  • मिक्सचर जब पैन के किनारे से चिकनाई छोड़ने लगे, तो इसमें इलायची मिक्स करें। 
  • एक बर्तन पर घी लगाएं। मिक्सचर डालकर सेट होने के लिए रख दें। 
  • जब मिक्सचर ठंड हो जाए समझ लें कि आपका हलवा तैयार हो गया है। इसे आप अपनी पसंदीदा शेप में काट कर सर्व कर सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
make sweet dish with date try khajoor ka halwa at home
दूध - फोटो : पिक्साबे
इन बातों का रखें ध्यान 
  • खजूर को दूध में डालते वक्त ध्यान रखें कि एक बार दूध में पहले उबाल आ चुका हो। नहीं तो दूध के फटने का डर रहता है। 
  • खजूर का हलवा बनाने के बाद 3 दिन तक आप इसे फ्रिज में रख सकती हैं। 
  • अगर हलवे को कोई शेप देना है तो उसके ठंडे होने तक का इंतजार करें। गर्म हलवे को शेप देने से उसका शेप बिगड़ भी सकता है। 
  • खजूर का हलवा बनाने के लिए हमेशा फुल क्रीम दूध का ही इस्तेमाल करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed