मेहमानों के स्वागत के लिए अगर आप भी दुविधा में रहती हैं तो पनीर कॉर्न रोल बिल्कुल परफेक्ट है। झटपट रेसिपी बनाने में भी बेहद आसान है। यहीं नहीं घर में बच्चे भी कई बार कुछ स्पेशल बनाने की फरमाइश करते हैं। जिससे की हर बार बाहर का खाना ना खाना पड़े। ऐसे में ये स्नैक्स बच्चों के साथ बड़ों को भी पसंद आएगा। तो आगे की स्लाइड में जानें इसे बनाने की रेसिपी।
{"_id":"5fc64b497bb6876d32389a74","slug":"easy-make-corn-paneer-roll-with-quick-recipe","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मेहमानों के स्वागत में बनाएं पनीर कॉर्न रोल, आसानी से तैयार होने वाली है रेसिपी","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
मेहमानों के स्वागत में बनाएं पनीर कॉर्न रोल, आसानी से तैयार होने वाली है रेसिपी
Wed, 02 Dec 2020 09:27 AM IST
अपराजिता शुक्ला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अपराजिता शुक्ला
Updated Wed, 02 Dec 2020 09:27 AM IST
विज्ञापन
cutlet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
paneer
- फोटो : Pixabay
पनीर कॉर्न रोल बनाने की सामग्री
- 100 ग्राम कद्दूकस किया हुआ पनीर
- 1/2 कप कॉर्न / मकई के दाने
- 8 ब्रेड के स्लाइसेस
- 2 बारीक कटी हुई प्याज
- 1/2 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 2-3 बारीक कटी हुई हरी मिर्च
- 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- 2 बड़ा चम्मच नींबू का रस
- 3 बड़ा चम्मच कॉर्नफ्लोर
- 1 बड़ा चम्मच टोमैटो केचअप
- तलने के लिए तेल
- स्वादानुसार नमक
- एक पैन
- एक कड़ाही
paneer
पनीर कॉर्न रोल्स की विधि
- सबसे पहले मीडियम आंच पर पैन में 1-2 चम्मच तेल डालकर गर्म होने के लिए रखें।
- तेल गर्म होते ही इसमें प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, काली मिर्च पाउडर और नींबू का रस डालकर 2-3 मिनट तक चलाते हुए भूनें।
- इसके बाद पैन में कॉर्न, पनीर, केचअप और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- तैयार मसाले को आंच से उतार करके ठंडा कर लें।
- एक कटोरे में कॉर्न फ्लोर, थोड़ा-सा नमक और पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें।
- कड़ाही में तेल डालकर गर्म होने के लिए मीडियम आंच में रखें।
- ब्रेड स्लाइस के चारों किनारों को काटकर बेल लें।
- ब्रेड की इस बेली हुई स्लाइस के बीच 1-2 तैयार मसाला रखें. रोल करते हुए बेल लें।
- इस रोल के पहले कॉर्न फ्लोर वाले घोल में डुबोएं फिर तेल में डालकर सुनहरा होने तक तलें।
- इसी तरह बाकी रोल बना लें।