फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सर्दियों में ढेर सारी सब्जियों को डालकर तैयार करें वेजिटेबल बिरियानी, मेहमानों को भी बनाकर खिलाएं

Wed, 27 Jan 2021 09:17 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 27 Jan 2021 09:17 AM IST
विज्ञापन
make smoky flavor vegetable biryani at home
veg biryani - फोटो : instagram

सर्दियों के मौसम में गोभी, मटर, बींस जैसी ढेर सारी सब्जियां आती हैं। इन्हें मिलाकर टेस्टी वेजिटेबल बिरियानी बनाकर तैयार की जा सकती है। खाने में तो ये स्वादिष्ट लगेगी ही वहीं सेहत के लिए बढ़िया है। क्योंकि इसमे मनपसंद सब्जी डालकर पौष्टिक बनाया जा सकता है। वहीं अगर घर में मेहमान आ गए तो चटनी, सलाद और रायते के साथ इसे परोसा जा सकता है। तो चलिए जानें वेजिटेबल बिरियानी को बनाने की रेसिपी।

make smoky flavor vegetable biryani at home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वेजिटेबल बिरियानी की सामग्री

एक कप बासमती या साधारण चावल( लंबे दानों वाला), हरी प्याज कटी हुई, एक कप कटी हुई गोभी, एक कप बेक्ड बींस, एक कप गाजर, आधा कप मटर, अदरक, लहसुन, तीन से चार प्याज कटे हुए, एक कप टमाटर की प्यूरी, पुदीना और धनिया की पत्तियां कटी हुई, तीन बड़े चम्मच देसी घी, एक कप दही, दालचीनी, तेजपत्ता, लौंग, लाल मिर्च पाउडर, जीरा, नमक स्वादानुसार, बड़ी इलायची, गरम मसाला पाउडर, पानी जरूरत के मुताबिक।

make smoky flavor vegetable biryani at home
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वेजिटेबल बिरियानी बनाने की विधि
  • चावल को धोकर दस मिनट के लिए भिगोकर रख दें। फिर एक पैन में चावल को पकाने के हिसाब से पानी डालकर उसमे नमक, तेजपत्ता, बड़ी इलायची, लौंग और देसी घी एक चम्मच डालकर ढंक दें।
  • एक दूसरे पैन में देसी घी डालकर गर्म करें। इसमें हींग, जीरा, अदरक, लहसुन का पेस्ट, प्याज डालकर पकाएं। जब ये सुनहरा हो जाए तो इलायची और तेजपत्ता डालें।
  • साथ में गोभी, गाजर, बीन्स डाले और दो से तीन मिनट के लिए पकाएं। अब इसमे टमाटर की प्यूरी डाले और अच्छे से चलाएं।
  • हल्दी पाउडर, नमक, मटर और दही डालकर तब तक पकाएं जब तक कि सब्जियां पककर नर्म ना जाएं। अब इसमे स्मोकी फ्लेवर देने के लिए एक कोयले के टुकड़े को गर्म कर उसे कटोरी में कर सब्जियों के बीच में रखें। फिर कोयले पर देसी घी डालकर सब्जी को ढंक दें। पांच मिनट बाद इसे हटा दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
make smoky flavor vegetable biryani at home
rice

अब एक बाउल में सब्जियों की एक लेयर पर चावल की एक लेयर डालें। फिर सब्जियों की पर्त पर चावल की पर्त डालें। इस तरह से पूरी सब्जियों और चावल की पर्त बाउल में डालकर ऊपर से तले हुए प्याज से सजाएं। तैयार है आपकी वेजिटेबल बिरियानी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed