{"_id":"62a6de264f5910774f23eaa0","slug":"make-mithai-aam-pak-with-mango-here-are-full-recipe","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Recipe Of The Day: आम से बनीं इस मिठाई से मुंह में घुल जाएगी मिठास, बनाने का तरीका है आसान","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Recipe Of The Day: आम से बनीं इस मिठाई से मुंह में घुल जाएगी मिठास, बनाने का तरीका है आसान
गर्मियों के मौसम में आम का लुत्फ हर कोई लेना चाहता है। वहीं इससे बने डेजर्ट भी लोगों को काफी पसंद होते हैं। फिर वो चाहे आइसक्रीम हो या फिर कुल्फी। वहीं मैंगो शेक और स्मूदी भी काफी टेस्टी होती हैं। इसके साथ ही आम की बनी मिठाई को भी बहुत लोग पसंद करते हैं। तो चलिए जानें आम पाक की रेसिपी। जिसे बनाना बेहद आसान है।
2 of 5
आम
- फोटो : iStock
आम पाक बनाने की सामग्री
आम पाक बनाने के लिए जरूरत होगी पके हुए पांच से छह आम, खोवा आधा किलो, चीनी ढाई सौ ग्राम, एक चम्मच देसी घी, इलायची का पाउडर, खाने वाला पीला रंग एक चुटकी, पिस्ता बारीक कटा हुआ।
3 of 5
mango
- फोटो : Pixabay
आम पाक बनाने की विधि
आम पाक यानी आम की मिठाई बनाने के लिए आम को लेकर धो लें। फिर इसका छिलका उतार लें। और गूदा निकालकर किसी बर्तन में इकट्ठा कर लें। अब किसी मोटे तले की कड़ाही को गैस पर गर्म करें। फिर इसमे खोवा डालकर धीमी आंच पर भूनें। इसे तब तक भूनें जब तक कि खोवा घी ना छोड़ने लगे। जब खोवा घी छोड़ना शुरू कर दे। तो इसमे आम का गूदा डालकर भूनें। कम से कम चार से पांच मिनट तक भूनते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
khoya
- फोटो : social media
फिर इसके बाद इसमे खाने वाला पीला रंग और इलायची पाउडर डाल दें। कलछी से अच्छी तरह से मिक्स कर लें। गैस को बंद कर कड़ाही को नीचे उतार लें। अब किसी बर्तन में एक कप पानी और चीनी डालकर गर्म कर लें। इस चीनी पानी की एक तार की चाशनी बनाकर तैयार कर लें।
विज्ञापन
5 of 5
मिठाई
- फोटो : Instagram/@oye.foodieee
इस चाशनी में आम और खोवे के भुने हुए मिश्रण को डालकर अच्छी तरह से मिला लें। किसी ट्रे या फिर बड़ी थाली में घी लगाकर चिकना कर लें। इसके बाद इसमे सारे मिश्रण को एक सार करके फैला दें। इसके ऊपर पिस्ता के बारीक टुकड़ों को डालकर सजा दें। आप चाहें तो इसके ऊपर सिल्वर वाला वर्क भी सजा सकते हैं। जब ये ठंडा हो जाए तो मनचाहे आकार में काट लें। बस तैयार है स्वादिष्ट मिठाई।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।