फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe: धनिया की पत्तियों से बना सकते हैं ये डिश, एक बार जरूर करें ट्राई

Mon, 06 Jun 2022 03:57 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 06 Jun 2022 03:57 PM IST
विज्ञापन
make coriander leaf sabji with this recipe
dhaniya - फोटो : Pixabay

धनिया की हरी पत्तियों का इस्तेमाल ज्यादातर किसी डिश के आखिर में स्वाद बढ़ाने के लिए बहुत थोड़ी मात्रा में किया जाता है। या फिर सजाने के लिए। हालांकि धनिया की चटनी काफी स्वादिष्ट होती है और लोग खाना पसद करते हैं। लेकिन आज हम लेकर आए हैं धनिया की सब्जी बनाने की विधि। जिसे आप एक बार घर में जरूर ट्राई करें। इसका स्वाद काफी लाजवाब होता है। तो चलिए जानें धनिया की पत्ती की सब्जी।

make coriander leaf sabji with this recipe
coriander
धनिया की सब्जी बनाने की सामग्री

आलू दो, दो कप हरी धनिया बारीक कटी हुई. एक चौथाई कप बेसन, चुटकीभर हींग, आधा छोटा चम्मच राई, नमक स्वादानुसार, तेल आवश्यकतानुसार, हल्दी, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउ़ड़र।

make coriander leaf sabji with this recipe
dhaniya - फोटो : Pixabay
धनिया की सब्जी बनाने की विधि

हरी धनिया की सब्जी बनाने के लिए किसी कड़ाही में तेल गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमे राई के दाने चटकाएं। फिर इसमे कटे हुए आलू को डालकर फ्राई करें। डीप फ्राई करने के बाद इन आलूओं को निकाल लें। अब इसी क़ड़ाही में धनिया के दो कप पत्ते जो काटकर रखे हैं। उन्हें डालकर चलाएं। मध्यम आंच पर भून लें। फिर धनिया के पत्तों में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी मिलाएं। साथ में गरम मसाला और नमक भी डालें। फिर इसमे बेसन डालकर चलाएं। अच्छी तरह से दो से तीन मिनट तक भूनें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
make coriander leaf sabji with this recipe
sabji - फोटो : social media

फिर इस भूने हुए मसालों में फ्राई किए हुए आलू डाल दें। सारी चीजों को अच्छे से मिलाएं और करीब दो से तीन मिनट तक ढंककर पकने दें। जिससे कि सारे मसाले एक दूसरे में भिन जाएं। बस तैयार है धनिया की पत्ती की सब्जी। इसे आप रोटी या पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं। धनिया की पत्ती की सब्जी देखने में मेथी के हरे पत्ते की तरह ही दिखती है। हालांकि इसका स्वाद काफी अलग होता है। 

विज्ञापन
make coriander leaf sabji with this recipe
पराठे - फोटो : Istock

इसी तरह से आप हरी धनिया के पत्तों का पराठा भी बना सकती हैं। पराठे बनाने के लिए मेथी के पराठों की तरह ही सारी धनिया को काटकर आटे में मिला लें। फिर जीरा और मोयन डालकर आटा गूंथ लें। मेथी के पराठे की तरह ही धनिया के पराठे को भी तैयार कर लें। बस इसे दही या फिर रायता बनाकर सर्व करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed