Makke Ki Roti Recipe: मक्के की रोटी और सरसों के साग का नाम सुनते ही खाने के शौकीनों के मुंह में पानी आ जाता है। खासकर सर्दियों में उत्तर भारत के घरों में यह पारंपरिक डिश खूब पसंद की जाती है। हालांकि, मक्के की रोटी बनाना गेहूं की रोटी जितना आसान नहीं होता। मक्के का आटा कम बंधता है, जिसकी वजह से रोटी बेलते समय टूटने या फटने लगती है। ऐसे में सही तरीके से आटा गूंथना और रोटी बनाना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं मक्के का आटा तैयार करने, रोटी बेलने और नरम-मुलायम रोटी बनाने के आसान टिप्स।
मक्के की रोटी: बार-बार टूट जाती है मक्के की रोटी? आटा गूंथते समय अपनाएं ये आसान ट्रिक
Makke Ki Roti: सर्दियों के मौसम में मक्के की रोटी और सरसों का साग खाने का मजा ही अलग होता है, लेकिन मक्के की रोटी बनाना हर किसी के लिए आसान नहीं होता।
मक्के की नरम और स्वादिष्ट रोटी बनाने के लिए सबसे पहले कढ़ाही में डेढ़ से दो कप पानी गर्म करें। पानी हल्का गर्म होने पर इसमें एक चम्मच चिली फ्लेक्स, कद्दूकस की हुई गाजर, कटी हुई मेथी, आधा कप हरा धनिया, आधा कप कटा हुआ कच्चा लहसुन और स्वादानुसार नमक डालें। पानी में हल्का उबाल आने पर तीन से चार कप मक्के का आटा डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसके बाद कढ़ाही को ढक्कन से ढककर गैस बंद कर दें और मिश्रण को करीब 10 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। जब आटा हल्का गुनगुना हो जाए, तो जरूरत के अनुसार थोड़ा गुनगुना पानी डालकर अच्छी तरह गूंथ लें।
मक्के की रोटी को नरम और मुलायम बनाने के लिए आटे को अच्छी तरह गूंथना जरूरी है। आटे में थोड़ा-सा तेल या घी मिलाकर करीब 10 मिनट तक अच्छी तरह मसलें, ताकि आटा अच्छी तरह बंध जाए। इससे रोटी बेलते समय टूटेगी नहीं और तवे पर डालने पर अपना आकार बनाए रखेगी।
मक्का-मेथी पराठा: सर्दियों की सुबह को बनाएं खास, गरमा-गरम मक्का-मेथी के पराठों के साथ, जानें आसान रेसिपी
आटा अच्छी तरह गूंथने के बाद इसकी छोटी-छोटी लोइयां बना लें। अब लोई पर थोड़ा-सा मक्के का आटा छिड़कें और हल्के हाथों से बेलें। इससे रोटी आसानी से बनेगी और टूटने की परेशानी भी कम होगी। रोटी को गर्म तवे पर डालकर अच्छी तरह सेंकें। सही तरीके से तैयार की गई मक्के की रोटी तवे पर फूलने लगती है और खाने में नरम व स्वादिष्ट लगती है।
सरसों के साग और मक्के की रोटी का कॉम्बिनेशन सर्दियों में खूब पसंद किया जाता है। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए आप खाने के साथ ठंडी छाछ या मीठी लस्सी भी परोस सकते हैं। छाछ का हल्का खट्टापन और लस्सी का मलाईदार स्वाद खाने का मजा दोगुना कर देता है। इसके अलावा, मक्के की रोटी पर थोड़ा-सा देसी घी या मक्खन लगाकर सरसों के साग के साथ खाएं। इससे खाने का स्वाद और भी बढ़ जाता है।
बाजरे की रोटी: बिना टूटे बाजरे की रोटी कैसे बनाएं? आजमाएं ये देसी नुस्खा