फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MahaShivaratri 2023 : महाशिवरात्रि के लिए मीठे में बनाएं नारियल की खीर, नोट करें रेसिपी

Fri, 17 Feb 2023 01:10 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 17 Feb 2023 01:10 PM IST
सार

आज की खबर में हम आपको नारियल की खीर बनाना बताएंगे। इसे खाकर आप दिन भर ऊर्जावान तो रहेंगे ही और साथ में पेट भी भरा रहेगा। 

विज्ञापन
Maha Shivaratri Special Nariyal Kheer Recipes How To Make Coconut Kheer Fasting Vrat Recipes News In Hindi
महाशिवरात्रि के लिए मीठे में बनाएं नारियल की खीर - फोटो : instagram

MahaShivaratri 2023 : हर साल फाल्गुन मास की चतुर्दशी तिथि कृष्ण पक्ष को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसी दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसे में मंदिरों में भोले बाबा की बारात निकाली जाती है। धूमधाम से उनका विवाह कराया जाता है। इसी के साथ-साथ हर घर में भी शिवरात्रि की काफी धूमधाम होती है।



लोग इस दिन भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी रखते हैं। कई लोग तो व्रत में फलाहार खाते हैं और कई लोग ऐसे होते हैं जो व्रत में नमक खाने से परहेज करते हैं। चाहे सादा नमक हो या फिर सेंधा नमक, लोग व्रत में इसे नहीं खाते। ऐसे में ये परेशानी सामने आती है कि व्रत में आप क्या खा सकते हैं। आज की खबर में हम आपको नारियल की खीर बनाना बताएंगे। इसे खाकर आप दिन भर ऊर्जावान तो रहेंगे ही और साथ में पेट भी भरा रहेगा। 

Maha Shivaratri Special Nariyal Kheer Recipes How To Make Coconut Kheer Fasting Vrat Recipes News In Hindi
नारियल - फोटो : iStock


सामग्री

अगर आप फलाहार में मखाने की खीर नहीं खाना चाहते तो नारियल की खीर एक बेहतर ऑप्शन बन सकता है। इसके लिए आपको कुछ सामान की जरूरत पड़ेगी।

 

  • कच्चा नारियल- 1 मीडियम आकार का
  • 1 लीटर फुल क्रीम दूध
  • काजू - 6 से 7 
  • किशमिश - 1 टेबलस्पून
  • चीनी - 1/3 कप
  • इलायची - 4 
  • बादाम - 5 से 6 
Maha Shivaratri Special Nariyal Kheer Recipes How To Make Coconut Kheer Fasting Vrat Recipes News In Hindi
नारियल की खीर बनाने की विधि - फोटो : iStock

नारियल की खीर बनाने की विधि

नारियल की खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दूध उबाल लें। जब तक दूध गर्म हो रहा है तब तक नारियल को कद्दूकस कर लें। अब उबले हुए दूध में कद्दूकस किया हुआ नारियल डाल लें। अगर चाहें तो पहले नारियल को घी में हल्का सा पहले भून लें। इसके बाद अब नारियल को दूध में डालकर उबलने दें। एक बार उबाल आने के बाद अब इसे हल्की आंच पर पकने दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Maha Shivaratri Special Nariyal Kheer Recipes How To Make Coconut Kheer Fasting Vrat Recipes News In Hindi
नारियल - फोटो : istock

बीच-बीच में इसके चलाते जरूर रहें। इससे ये नीचे से जलेगी नहीं। जब तक ये खौल रही है तब तक काजू, बादाम को छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें और इलायची को पाउडर फॉर्म में तैयार कर लें। अब कुछ देर बाद इसमें इलायची को छोड़ कर बाकि सभी सामान मिला दें। बाद में गार्निश करने के लिए आप कुछ मेवे बचा सकती हैं। 

विज्ञापन
Maha Shivaratri Special Nariyal Kheer Recipes How To Make Coconut Kheer Fasting Vrat Recipes News In Hindi
विधि

जब नारियल और दूध अच्छे से पक जाए तो समझ जाइए कि आपकी कोकोनट खीर तैयार है। अंत में इलाइयी पाउडर और चीनी मिलाकर इसे मिलाएं। अब गैस को बंद कर दें और बची हुई मेवा डालकर इसे परोसें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed