जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। भाद्रपद महीने की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव होता है। इस दिन लोग भगवान को तरह-तरह के भोग प्रसाद चढ़ाते हैं। वहीं जन्माष्टमी पर व्रत भी करने का नियम है। इस व्रत में भी दिनभर फलाहारी ही खाने का विधान है। तो अगर आप जन्माष्टमी के दिन व्रत हैं और कुछ फलाहारी बनाना चाहती हैं। तो कुट्टू के आटे और पनीर के पकौड़े को ट्राई करें।
कृष्ण जन्माष्टमी के दिन लोग अपने घरों में झांकियां भी सजाते हैं। जिसमे कान्हा जी के बाल लीलाओं को दिखाया जाता है। अगर घर में आपके झांकी सजी है और व्रती लोग घर में मौजूद हैं तो उन्हें ये पकौड़े खिला सकती हैं। तो चलिए जानें क्या है कुट्टू और पनीर के पकौड़े को बनाने की विधि
3 of 5
पनीर रेसिपी
- फोटो : Istock
कुट्टू और पनीर के पकौड़े के लिए सामग्री
एक कप कुट्टू का आटा, लाल मिर्च, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, सेंधा नमक स्वादानुसार, हरी धनिया बारीक कटी हुई, हरी मिर्च बारीक कटी हुई, देसी घी या मूंगफली का तेल तलने के लिए, पनीर चौकोर टुकड़े में कटे हुए।
4 of 5
पनीर रेसिपी
- फोटो : Istock
पकौडे बनाने की विधि
कुट्टू के आटे की पकौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले किसी बर्तन में कुट्टू के आटे को निकाल लें। फिर उसमे सेंधा नमक स्वादानुसार डालें। साथ में धनिया पाउडर और पिसा जीरा डालें। साथ में हरी मिर्च और लाल मिर्च को भी डाल दें। हरी धनिया बारीक कटी डालकर मिक्स कर लें। पानी डालकर घोल तैयार करें। इस घोल को थोड़ा गाढा ही रखें। जिससे कि ये पनीर के ऊपर चिपके। पनीर को चौकोर या फिर अपने मनचाहे आकार में काट दें।
5 of 5
कुट्टू पनीर पकौड़ा रेसिपी
- फोटो : Istock
पनीर को और भी ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए आप हरी चटनी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। धनिया पुदीनी का हरी चटनी व्रत लायक बनाकर तैयार कर लें। फिर पनीर की दो स्लाइस लेकर एक पर हरी चटनी लगाएं और दूसरी स्लाइस को उसके ऊपर रख दें। फिर कुट्टू के आटे के घोल में इसे डिप करें। कड़ाही को गर्म करें और उसमे तलने के लिए मूंगफली का तेल या फिर देसी घी डालें। पनीर के टुकड़ों को बैटर में डुबोकर सीधे गर्म तेल या देसी घी में डालें। बस सुनहरा होने तक तलें। तैयार है स्वादिष्ट कुट्टू के आटे और पनीर के पकौड़े।