फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janmashtami 2022: जन्माष्टमी पर हैं व्रत तो बनाएं कुट्टू के आटे और पनीर का पकौड़ा, रेसिपी है आसान

Thu, 18 Aug 2022 12:25 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Thu, 18 Aug 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Krishna Janmashtami Fast Recipes How To Make Kuttu Paneer Pakora Recipe In Hindi
पनीर - फोटो : iStock

जन्माष्टमी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। भाद्रपद महीने की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव होता है। इस दिन लोग भगवान को तरह-तरह के भोग प्रसाद चढ़ाते हैं। वहीं जन्माष्टमी पर व्रत भी करने का नियम है। इस व्रत में भी दिनभर फलाहारी ही खाने का विधान है। तो अगर आप जन्माष्टमी के दिन व्रत हैं और कुछ फलाहारी बनाना चाहती हैं। तो कुट्टू के आटे और पनीर के पकौड़े को ट्राई करें। 

Krishna Janmashtami Fast Recipes How To Make Kuttu Paneer Pakora Recipe In Hindi
पनीर

कृष्ण जन्माष्टमी के दिन लोग अपने घरों में झांकियां भी सजाते हैं। जिसमे कान्हा जी के बाल लीलाओं को दिखाया जाता है। अगर घर में आपके झांकी सजी है और व्रती लोग घर में मौजूद हैं तो उन्हें ये पकौड़े खिला सकती हैं। तो चलिए जानें क्या है कुट्टू और पनीर के पकौड़े को बनाने की विधि

Krishna Janmashtami Fast Recipes How To Make Kuttu Paneer Pakora Recipe In Hindi
पनीर रेसिपी - फोटो : Istock
कुट्टू और पनीर के पकौड़े के लिए सामग्री

एक कप कुट्टू का आटा, लाल मिर्च, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, सेंधा नमक स्वादानुसार, हरी धनिया बारीक कटी हुई, हरी मिर्च बारीक कटी हुई, देसी घी या मूंगफली का तेल तलने के लिए, पनीर चौकोर टुकड़े में कटे हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Krishna Janmashtami Fast Recipes How To Make Kuttu Paneer Pakora Recipe In Hindi
पनीर रेसिपी - फोटो : Istock
पकौडे बनाने की विधि

कुट्टू के आटे की पकौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले किसी बर्तन में कुट्टू के आटे को निकाल लें। फिर उसमे सेंधा नमक स्वादानुसार डालें। साथ में धनिया पाउडर और पिसा जीरा डालें। साथ में हरी मिर्च और लाल मिर्च को भी डाल दें। हरी धनिया बारीक कटी डालकर मिक्स कर लें। पानी डालकर घोल तैयार करें। इस घोल को थोड़ा गाढा ही रखें। जिससे कि ये पनीर के ऊपर चिपके। पनीर को चौकोर या फिर अपने मनचाहे आकार में काट दें।

विज्ञापन
Krishna Janmashtami Fast Recipes How To Make Kuttu Paneer Pakora Recipe In Hindi
कुट्टू पनीर पकौड़ा रेसिपी - फोटो : Istock

पनीर को और भी ज्यादा स्वादिष्ट बनाने के लिए आप हरी चटनी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। धनिया पुदीनी का हरी चटनी व्रत लायक बनाकर तैयार कर लें। फिर पनीर की दो स्लाइस लेकर एक पर हरी चटनी लगाएं और दूसरी स्लाइस को उसके ऊपर रख दें। फिर कुट्टू के आटे के घोल में इसे डिप करें। कड़ाही को गर्म करें और उसमे तलने के लिए मूंगफली का तेल या फिर देसी घी डालें। पनीर के टुकड़ों को बैटर में डुबोकर सीधे गर्म तेल या देसी घी में डालें। बस सुनहरा होने तक तलें। तैयार है स्वादिष्ट कुट्टू के आटे और पनीर के पकौड़े।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed