फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Momos: मोमोज का स्वाद तो कई बार लिया होगा, बड़ा ही दिलचस्प है इसके भारत आने का किस्सा

Wed, 15 Jun 2022 02:53 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Wed, 15 Jun 2022 02:53 PM IST
विज्ञापन
know the interesting facts about momos how come in india
मोमोज

सब्जियों और मीट से भरे मोमोज तो हम सबने कभी ना कभी खाया ही होगा। भाप में बनने वाले इस मोमोज की कई सारी वैराइटी आने लगी है। जिसमे फ्राईड मोमोज से लेकर चीज वाले मोमोज तक शामिल हैं। तीखी चटपटी चटनी के साथ इनका स्वाद बड़ा ही लाजवाब होता है। जिसके बारे में सुनकर ही मुंह में पानी आ जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मोमोज भारत कैसे पहुंचा। 

know the interesting facts about momos how come in india
मोमोज
भाप में बनने वाले मोमोज इस कैटेगरी में अकेले नही हैं। आटे की थैली में भरी स्वादिष्ट फिलिंग कई तरह की होती है। जिसमे चीन में वोनटोन्स, जापान में ग्योजा, इटली की रैविओली तो वहीं भारत में मीठे मोदक सभी आते हैं। ये सभी लगभग एक ही तरह की कैटेगरी के होते हैं। जिनमे भाप से पकी इन पोटलियों में स्वादिष्ट फिलिंग भरी होती है। लेकिन कभी आपने सोचा है कि शाम के समय पसंदीदा स्नैक्स में शामिल ये मोमोज आखिर सबसे पहले किसने बनाएं होंगे। 
know the interesting facts about momos how come in india
मोमोज

वैसे तो मोमोज का इतिहास काफी पुराना है और ये बहुत सारे देशों से होते हुए ही भारत पहुंचा। करीब 14वीं शताब्दी में सबसे पहले मोमोज बना था। लेकिन नेपाल और तिब्बत दोनों को ही इसका जन्मस्थान माना जाता है। दरअसल, इस बारे में दोने ही देश अपना दावा करते हैं। लेकिन भारत आने के बाद भारत के स्वाद के हिसाब से ही इसे बनाया जाने लगा। माना जाता है कि 1960 में जब बड़ी संख्या में तिब्बती भारत आए और देश के कई हिस्सों में बस गए। जिसमे लद्दाख, दार्जिलिंग, धर्मशाला, सिक्किम और दिल्ली शामिल है। साथ ही मोमोज की सबसे ज्यादा वैराइटी और पसंद करने वाले लोग भी इन जगहों पर मिल जाएंगे। वहीं मोमोज के भारत आने की एक और कहानी है जिसमे कहा जाता है कि काठमांडू से आने वाले किसी दुकानदार ने तिब्बत की इस रेसिपी को अपने व्यापार के दौरान भारत लाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
know the interesting facts about momos how come in india
मोमोज
सबसे पहले मोमोज को मीट से बनाकर तैयार किया जाता था। खासतौर पर याक के मीट से। लेकिन जब ये तिब्बत के पहाड़ों से उतरकर नॉर्थ इंडिया की तरफ आई तो इसे स्वाद के हिसाब से सब्जियों की फिलिंग भरकर बनाया जाने लगा। वैसे सिक्किम, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश और असम में मोमोज की कई सारी अलग वैराइटी मिल जांएगी। भारत में कोई भी व्यंजन को अपने अंदाज में स्वाद मिल ही जाता है। ऐसा ही कुछ मोमोज के साथ भी है। स्पाइसी चिकन मीट, पनीर, वेजिटेबल, चीज, पोर्क और सीफूड की फिलिंग वाले मोमोज फाइव स्टार होटल से लेकर स्ट्रीट पर मिलते हैं। जिसका स्वाद लेना लगभग हर किसी को पसंद होता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed