Biryani Difference: बिरयानी एक ऐसा व्यंजन है, जिसे शायद ही कोई नापसंद करता होगा। अगर बात करें भारत देश की तो यहां की बिरयानी विदेशों में भी फेमस है। यहां आपको खासतौर पर तीन प्रकार की बिरयानी मिलेंगी। इसमें हैदराबादी, लखनऊ और मुरादाबादी बिरयानी काफी खास मानी जाती है।
बिरयानी बनाने के लिए इसमें इस्तेमाल किए गए मसालों का काम सबसे ज्यादा अहम माना जाता है। हर तरह की बिरयानी का स्वाद और उसे बनाने का तरीका एक दम अलग होता है, लेकिन बहुत से लोग इसका अंतर नहीं बता पाते हैं। जो लोग ज्यादा बिरयानी खाते हैं, वो भी कभी-कभी संशय में पड़ जाते हैं।
ऐसे में आज हम आपको हैदराबादी, लखनऊ और मुरादाबादी में अंतर बताएंगे। इस लेख में हम आपको बिरयानी के अंतर के साथ-साथ इनको बनाने का खास तरीका बताएंगे, क्योंकि इन तीनों बिरयानी को बनाने का तरीका भी बहुत अलग होता है। इस लेख को पढ़ने के बाद आप भी इनका अंतर बता पाएंगे।
2 of 7
Difference Between Biryani
- फोटो : instagram
क्या होती है हैदराबादी बिरयानी
सभी बिरयानी में सबसे ज्यादा तीखी हैदराबादी बिरयानी होती है। इसे बनाने के लिए खास तौर पर लाल मिर्च, धनिया और गरम मसाला जैसे मसालों का इस्तेमाल किया जाता है।
3 of 7
Difference Between Biryani
ऐसे पकाई जाती है हैदराबादी बिरयानी
हैदराबादी बिरयानी को दम लगाकर या भाप में पकाया जाता है। यानी कि इसे पकाने के लिए इसमें दम लगाकर मसालों के स्वाद को और ज्यादा बढ़ाया जाता है। इसकी वजह से इसका स्वाद बाकि बिरयानी से अलग होता है।
4 of 7
Difference Between Biryani
मुरादाबादी बिरयानी
उत्तर भारत में पसंद की जाने वाली मुरादाबादी बिरयानी को बनाने के तरीके के साथ इसके मसाले काफी अलग होते हैं। इस बिरयानी को बनाने के लिए प्याज, लहसुन और दालचीनी की मात्रा काफी अधिक इस्तेमाल की जाती है।
5 of 7
Difference Between Biryani
- फोटो : Social Media
ऐसे पकाई जाती है मुरादाबादी बिरयानी
इसे बनाने के लिए भाप की बजाय सीधा गैस का इस्तेमाल किया जाता है। सीधा गैस पर पकने की वजह से इसका स्वाद काफी अलग होता है। ये ज्यादा तीखी नहीं होती।