फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानें कौन सा फल कब खाने से मिलेगा दोगुना लाभ

Mon, 08 May 2017 11:40 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं Updated Mon, 08 May 2017 11:40 AM IST
विज्ञापन
Know the best time of eating a particular fruit
सही वक्त पर खाएं सही फल
अक्सर डॉक्टर अच्छी सेहत बनाए रखने के लिए हमें फल खाने की सलाह देते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि अगर ये फल सही समय पर ना खाएं जाए तो ये हमें फायदा करने की जगह नुकसान भी पहुंचा सकते हैं।


फलों को मनुष्य के लिए सबसे अच्छा आहार माना गया है। फलों में प्रोटीन, विटामिन, एंटिऑक्सीडेंट, फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो हमारे स्वास्थय के लिए बेहद जरूरी है।

लेकिन गलत समय पर खाएं गए फल लाभ की जगह, शरीर में अपच, असिडिटी और कब्ज जैसी पेट की कई समस्याओं को न्योता देते हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन सा फल कब खाना चाहिए।   
Know the best time of eating a particular fruit
सही वक्त पर खाएं सही फल
संतरा
ज्यादातर लोगों को सिर्फ यही पता होता है कि संतरे में विटामिन सी पाया जाता है। लेकिन इस खट्टे फल में विटामिन सी के साथ-साथ विटामिन ए, बी कॉम्प्लेक्स, फ्लेवोनॉयड, अमीनो ऐसिड, कैल्शियम, आयोडीन, फॉस्फोरस, सोडियम, मैगनीज जैसे कई अन्य पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। संतरा कभी भी सुबह या रात को नहीं खाना चाहिए। संतरे को हमेशा दिन के समय में ही खाना खाने के 1 घंटा पहले या फिर बाद में खाएं। 
Know the best time of eating a particular fruit
सही वक्त पर खाएं सही फल
अंगूर
अंगूर शरीर में पानी की मात्रा बनाए रखने में मदद करता है। इसका सेवन हमेशा बाहर धूप में निकलने से कुछ देर पहले या फिर धूप से लौटने के कुछ देर बाद करना चाहिए। गौरतलब है कि अंगूर और भोजन के बीच में कुछ देर का अन्तर जरूर होना चाहिए।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Know the best time of eating a particular fruit
सही वक्त पर खाएं सही फल
सेब
मिनरल और विटामिन से भरपूर सेब में फाइबर की मात्रा भी बहुत पाई जाती है। जबकि इसमें कॉलेस्ट्रॉल बिल्कुल नहीं होता है। डॉक्टर भी अक्सर इसलिए लोगों को सेब बिना छीले खाने की सलाह देते है। बता दें कि सेब को हमेशा सुबह के समय खाना चाहिए। खाली पेट खाया गया सेब आपके शरीर से टॉक्सिक (गंदगी) बाहर निकालने में मदद करता है।  
 
विज्ञापन
Know the best time of eating a particular fruit
सही वक्त पर खाएं सही फल
मौसमी
हर मरीज के तकिए के पास मिलने वाले इस फल मौसमी में विटामिन 'सी' प्रचुर मात्रा में भरा होता है। मौसमी अक्सर मरीजों और छोटे बच्चों को इसलिए भी दी जाती है क्योंकि इसका रस आसानी से पच जाता है। कैल्शियम, फॉस्फोरस जैसे तत्वों से भरपूर मौसमी काफी हेल्दी होती है। धूप में जाने से कुछ देर पहले या धूप से आने के कुछ देर बाद मौसमी खाना या उसका जूस पीना काफी फायदेमंद होता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed