{"_id":"5bbc7926867a552872438d01","slug":"know-how-colours-of-fruits-and-vegetables-decides-your-health","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सिर्फ हरी ही नहीं लाल रंग की सब्जियां भी होती हैं स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी, जानें क्यों","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
सिर्फ हरी ही नहीं लाल रंग की सब्जियां भी होती हैं स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी, जानें क्यों
ऊर्जा डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:03 AM IST
विज्ञापन
बेशक हरी सब्जियों में पौष्टिक तत्व होते हैं, लेकिन लाल रंग के फल और सब्जियों में भी कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद अहम हैं।लाल रंग के तमाम फल और सब्जियों में ढेर सारे एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे- लाइकोपीन, एंथोक्यानिन्स आदि होते हैं, जो दिल की बीमारियों और प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करते हैं। फल और सब्जियों का रंग जितना गहरा होता है, उनमें उतने ही ज्यादा मिनरल्स, विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।
Trending Videos
beet root
चुकंदरः
चुकंदर पोटैशियम, फाइबर, फॉलेट, विटामिन सी और नाइट्रेट का बेहतर स्रोत है। चुकंदर या इसके जूस के सेवन से ब्लड प्रेशर, ब्लड फ्लो और इम्यूनिटी को बेहतर किया जा सकता है। इसमें विटामिन ए, सी और के भरपूर मात्रा में होता है।

tomato
टमाटरः
इसमें लाइकोपीन, विटामिन सी और पोटैशियम भरपूर होता है। टमाटर लाइकोपीन का सबसे अच्छा स्रोत है, जिससे हमें लगभग 85 प्रतिशत लाइकोपीन मिलता है। इसके सेवन से प्रोस्टेट कैंसर, एसोफेगस कैंसर और कोलोन कैंसर में फायदा मिलता है।

लाल गाजरः
इसमें पोटैशियम, फॉलेट, जिंक, फास्फोरस, लाइकोपिन, मैगनीज, कॉपर, आयरन, कैल्शियम और कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं। इसमें डाइट्री फाइबर भी प्रचुर मात्रा में होता है।

pomegranate
अनारः
इसे गुणों की खान कहते हैं। एक शोध के मुताबिक, अनार में ग्रीन टी और रेड वाइन के मुकाबले 3 गुना ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। अनार में फाइबर, प्रोटीन, विटामिन सी, विटामिन के, फॉलेट और पोटैशियम होता है।