फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चॉकलेट डे 2018: पहले तीखा होता था इसका स्वाद, एक एक्सपेरिमेंट ने बना दिया 'लव फूड'

Fri, 09 Feb 2018 09:20 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Feb 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
Know Chocolate Day 2018 History And Important Facts Before You Celebrate Valentines Day 2018
chocolate

चॉकलेट का इतिहास


चॉकलेट आज भले ही पसंदीदा डेजर्ट बन गई हो। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि पहले इसका स्वाद तीखा होता था। विशेषज्ञों का मानना है कि सबसे पहले चॉकलेट मैक्‍सिको और मध्‍य अमेरिका में ही बनाई गई थी। इसमें कोको बीज को पीसकर मिर्च और वनीला जैसे मसाले मिलाए जाते थे और ड्रिंक तैयार की डाती थी। एक तरफ जहां अमेरिका में लोग तीखे चॉकलेट का सेवन करते थे, वहीं यूरोप ने इसे मिठास दी। यूरोप में लोगों ने कोको बीन्स में शक्कर और दूध डालकर जमाया और एक लजीज डेजर्ट तैयार की गई। 

Know Chocolate Day 2018 History And Important Facts Before You Celebrate Valentines Day 2018
chocolate

अमेरिका से यूरोप ऐसे पहुंची चॉकलेट
1528 में मैक्सिको पर कब्जा करने के बाद स्पेन के शासक ने कोको के बीच और चाकलेट बनाने की मशीन अपने देश भेजी
जल्‍दी ही स्‍पेन में चॉकलेट रईसों की एक पसंदीदा ड्रिंक बन गई। 1606 तक इटली में भी चॉकलेट लोकप्रिय हो गई। माना जाता है कि इटली के एक यात्री फ्रेंसिस्‍को कारलेटी ने चॉकलेट पर स्‍पेन के एकाधिकार को खत्‍म किया और चॉकलेट को इटली ले गया। 

फ्रेंसिस्‍को ने मध्‍य अमेरिका के लोगों को चॉकलेट बनाते देखा और अपने देश इटली में भी चॉकलेट का प्रचार-प्रसार किया। 1615 में  फ्रांस ने ड्रिंकिंग चॉकलेट का स्‍वाद चखा। फ्रांस के लोगों को मानना था कि चॉकलेट स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बहुत लाभदायक पदार्थ है।
 

Know Chocolate Day 2018 History And Important Facts Before You Celebrate Valentines Day 2018
Chocolate

लग्जरी फूड थी चॉकलेट
चॉकलेट एक वक्त में लग्जरी आइटम मानी जाती थी। यूरोप में जब इसे मीठा स्वाद दिया गया तो देखते-देखते यह व्यापार का जरिया भी बन गई। 16वीं शताब्दी में लोग त्योहारों पर इसका सेवन करते थे और घर आए खास मेहमान को भी यह दी जाने लगी। धीरे-धीरे चॉकलेट इतनी प्रचलित हो गई कि लोग एक दूसरों को यह भेंट स्वरूप देने लगे। जब अध्ययनों ने साबित किया कि चॉकलेट सेहत और इंटीमेट रिश्तों के लिए भी बढ़िया है तो इसके नाम से जश्न मनाए जाने की शुरुआत हुई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Know Chocolate Day 2018 History And Important Facts Before You Celebrate Valentines Day 2018
chocolate

ऐसे पड़ा चॉकलेट का नाम
वैसे तो चॉकलेट के नामकरण को लेकर अलग-अलग बातें कही गई हैं। एक विचार के मुताबिक चॉकलेट एक स्पैनिश शब्द है। वहीं, अमेरिका में एजटेक सभ्यता के दौरान भी 'चॉकलेट' का जिक्र मिला है। वहां प्रयोग होने वाली नेहुटल भाषा में चॉकलेट का अर्थ खट्टा या कड़वा होता था। 

विज्ञापन
Know Chocolate Day 2018 History And Important Facts Before You Celebrate Valentines Day 2018
chocolate

30 साल में खत्म हो जाएगी चॉकलेट
आज के हालातों को देखते हुए यह माना जा रहा है कि चॉकलेट के सर्वाधिक उत्पादन वाले मुख्य भागों में तापमान अधिक हो जाएगा और साथ ही इन इलाकों को सूखा भी झेलना पड़ सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार इन कारणों से अगले तीस सालों में चॉकलेट की फसलों को फलने-फूलने के लिए के लिए अनुकूल पर्यावरण नहीं मिलेगा। कोकोआ पेड़ से कोको बींस मिलती हैं, जिससे चॉकलेट बनाई जाती है। यह केवल ह्यूमिड वर्षा वनों में उगाए जा सकते हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed