अगर आप भी अपनी शादीशुदा लाइफ से निराश हैं तो यह खास दाल आपकी मदद कर सकती है। बता दें, कुल्थी दाल के कई फायदे हैं। पोषण से भरपूर यह दाल खाने से लेकर आर्युवेद में, सभी जगह इसके इस्तेमाल की बात कही गई है। कुल्थी की तासीर गर्म होती है और यह आसानी से पच भी जाती है। जानिए इसके अन्य फायदे-
जिन लोगों में स्पर्म काउंट कम है उन्हें रोज यह दाल खानी चाहिए। इसमें मौजूद फोसफोरस, कैल्शियम, आयरन और अमीनो एसिड शरीर में स्पर्म काउंट बढ़ाता है।
महिलाओं को मासिक के दौरान इस दाल का सेवन करना चाहिए। यह पीरियड्स में होनी वाली ब्लीडिंग को कम करता है और जिन महिलाओं को अनियमित पीरियड होते हैं, उन्हें भी इससे फायदा मिलता है।
सर्दी और जुकाम में इस दाल का सूप पीने से फायदा मिलता है। यह नाक को साफ करता है जिससे सांस लेने में आसानी होती है, साथ ही शरीर का इम्यून सिस्टम भी मजबूत करता है।
पाचन ठीक करने में यह दाल बहुत कारगर है। अगर पेट फूलने की समस्या आपको भी है तो इसका सेवन जरूर करें।