Easy Recipes: शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा होगा, जिसे गर्मी के मौसम में घंटो रसोई में खड़ा रहना पसंद होगा। गर्मी चाहे कितनी भी लग रही हो, लेकिन फिर भी खाना तो पकाना ही पड़ता है। पर, इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद आपको खाना बनाने के लिए घंटों रसोई में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
{"_id":"68183f0d8c4761fba60e6733","slug":"kitchen-tips-quick-and-easy-recipes-to-cook-at-home-check-dishes-all-details-2025-05-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Easy Recipes: देर तक खाना बनाना नहीं पसंद तो ये हैं आसानी से बनने वाले पकवान, जो तैयार होंगे सिर्फ 15 मिनट में","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Easy Recipes: देर तक खाना बनाना नहीं पसंद तो ये हैं आसानी से बनने वाले पकवान, जो तैयार होंगे सिर्फ 15 मिनट में
Mon, 05 May 2025 10:39 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 05 May 2025 10:39 AM IST
सार
यदि भीषण गर्मी के मौसम में आपको ज्यादा देर रसोई में खड़ा होना नहीं पसंद तो यहां हम आपको कुछ ऐसे पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं जो महज 15 से 20 मिनट में तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन
देर तक खाना बनाना नहीं पसंद तो ये हैं आसानी से बनने वाले पकवान
- फोटो : Adobe stock
उपमा
- फोटो : instagram
उपमा
सूजी से बनने वाला उपमा वैसे तो ज्यादातर लोग नाश्ते में खाना पसंद करते हैं, लेकिन यदि आप चाहें तो इसे लंच और डिनर में भी खा सकते हैं। ये आसानी से बन जाता है और इसे गर्मी के मौसम में खाने से पेट खराब होने का डर भी नहीं होता। इसे बनाने के लिए सूजी के साथ-साथ आपको राई, करी पत्ता, हरी मिर्च और अपनी पसंदीदा सब्जियों की जरूरत पड़ेगी।

नमकीन सेवंई
- फोटो : Instagram
नमकीन सेवंई
खाने में काफी स्वादिष्ट लगने वाली नमकीन सेवंई को बनाना बेहद आसान है। इसे आप पहले से ही भूनकर स्टोर कर सकते हैं। ताकि जब भी सेवंई बनानी हों, तो अर्जेंट में उसे भूनने में समय बर्बाद न हो। भुनी हुई सेंवई से नमकीन सेवंई सुबह से नाश्ते से लेकर लंच और डिनर तक में बनाई जा सकती है। इसे बच्चे भी काफी चाव से खाते हैं।

दाल-चावल
- फोटो : instagram
दाल-चावल
कुछ हल्का बनाना है तो तैयार कीजिए अरहर की दाल और चावल। इसे बनाने के लिए आपको लगातार रसोई में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक कुकर में दाल चढ़ा दीजिए और दूसरे कुकर में चावल। चाहें तो चावल को किसी पतीले या भगोने में तैयार कर सकते हैं। जब दाल बन जाए तो उसमें लाल मिर्च, हींग और जीरे सा तड़का लगाना है।

ऑमलेट
- फोटो : istock
ऑमलेट
यदि आपको अंडा खाने में किसी तरह की कोई आपत्ति नहीं है तो आमलेट एक हेल्दी विकल्प है। इसे 10 मिनट में तैयार किया जा सकता है। खास बात ये है कि इसे बनाने के लिए आपको अंडे के अलावा किसी अन्य चीज की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे आप ब्रेड के साथ भी खा सकते हैं, क्योंकि ब्रेड के साथ ऑमलेट काफी अच्छा लगता है।