फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kitchen Tips: बनानी है सब्जी की शाही ग्रेवी तो काजू की जगह इस्तेमाल करें खरबूजे के बीज, जानें कैसे

Mon, 26 May 2025 10:32 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 26 May 2025 10:32 AM IST
सार

How to Make Gravy with Muskmelon Seeds: यदि आप किसी सब्जी की ग्रेवी बनाने में काजू का इस्तेमाल करते हैं, तो उसे छोड़कर एक बार खरबूजे के बीज इस्तेमाल करके देखें। यहां हम आपको इसकी विधि बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Kitchen Tips How to Make Royal Gravy with Muskmelon Seeds Recipe Full Details
बनानी है सब्जी की शाही ग्रेवी तो काजू की तरह इस्तेमाल करें खरबूजे के बीज - फोटो : Adobe stock

How to Make Gravy with Muskmelon Seeds: गर्मी के इस मौसम में बाजार में तरबूज और खरबूजे काफी सस्ते दामों में मिलते हैं। इनके सेवन से शरीर को गर्मी से काफी राहत मिलती है। तरबूज के बीज को फेंकने के लिए ही होते हैं, पर खरबूजे के बीजों का इस्तेमाल कई तरहों से किया जा सकता है। लोग इन्हें सुखाकर मेवे के रूप में इस्तेमाल करते हैं। ये बीज शरीर के लिए काफी लाभदायक होते हैं।



पर, क्या आप जानते हैं कि इन्हीं बीजों का इस्तेमाल किसी भी सब्जी की ग्रेवी को शाही बनाने में भी किया जा सकता है। जी हां, सुनने में ये अजीब लगे लेकिन ये सच है। यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे आप शाही सब्जी बनाने के लिए काजू की जगह खरबूजे के बीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Kitchen Tips How to Make Royal Gravy with Muskmelon Seeds Recipe Full Details
खरबूजे के बीजों से बनाएं शाही ग्रेवी बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
खरबूजे के बीजों से बनाएं शाही ग्रेवी बनाने का सामान
  •  खरबूजे के सूखे बीज – 2 बड़े चम्मच
  •  प्याज – 1 मध्यम (कटे हुए)
  •  अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च – 1
  •  टमाटर – 1 मध्यम
  •  दही – 2 बड़े चम्मच 
  •  तेल या घी – 2 बड़े चम्मच
  •  हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला, नमक
  • कसूरी मेथी – 1 चुटकी
 
 
Kitchen Tips How to Make Royal Gravy with Muskmelon Seeds Recipe Full Details
खरबूजे के बीजों से बनाएं शाही ग्रेवी बनाने की विधि - फोटो : istock
विधि

यदि आप शाही सब्जी की ग्रेवी में काजू की जगह खरबूजे के बीजों का इस्तेमाल करेंगे तो इससे भी सब्जी का टेस्ट काफी अच्छा आएगा। कोई इसमें फर्क नहीं बता सकता। खरबूजों के बीज से ग्रेवी तैयार करने के लिए सबसे पहले तो छिले हुए खरबूजे के बीजों को 10-15 मिनट पानी में भिगो दें। फिर इसे मिक्सी के सबसे छोटे जार में डालकर इसका पेस्ट बना लें। पीसने के लिए इसमें पानी काफी कम ही डालें, वरना पेस्ट पतला हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kitchen Tips How to Make Royal Gravy with Muskmelon Seeds Recipe Full Details
खरबूजे के बीजों से बनाएं शाही ग्रेवी बनाने की विधि - फोटो : Freepik.com
अब बारी आती है मसाला तैयार करने की तो सबसे पहले एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल लेकर गरम करें। जब ये गरम हो जाए तो इसमें प्याज डालकर उसे सुनहरा होने तक भूनें। जब ये भुन जाए तो उसी कढ़ाई में अदरक-लहसुन का पेस्ट और बारीक कटी हरी मिर्च डालें।
विज्ञापन
Kitchen Tips How to Make Royal Gravy with Muskmelon Seeds Recipe Full Details
खरबूजे के बीजों से बनाएं शाही ग्रेवी बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
मसाला भूनने के बाद बारी आती है टमाटर और अन्य मसाले डालने की। सभी चीजों को एक दम मैश करके मिला दें जब इसमें तेल छूटने लगे तो धीमी आंच पर दही डालें और इसे लगातार चलाते रहें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed