फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe: बच्चों के लिए प्रोटीन से भरपूर सोया चंक्स से बनाएं ये डिश, टिफिन में करेंगे पसंद

Mon, 12 Sep 2022 10:56 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 12 Sep 2022 10:56 AM IST
विज्ञापन
Kids Special Soya Chunks Dishes Know Simple Recipes in Hindi
सोयाबीन
बच्चों को मनपसंद खाना खिलाना मुश्किल है। हमेशा जंकफूड और स्वादिष्ट खाने की डिमांड करने वाले बच्चों को प्रोटीन और पौष्टिक तत्वों से खाना खिलाने के लिए थोड़ी मेहनत तो आपको भी करनी पड़ेगी। अगर बच्चे दाल वगैरह नहीं खाते तो प्रोटीन को डाइट में शामिल करने के लिए सोया चंक्स को बनाएं। इसकी अलग-अलग डिश जरूर मन से खाएंगे। सोया चंक्स की इन डिश को आप टिफिन में भी पैक कर सकती हैं। जिससे स्कूल में बच्चे लंच पूरा खत्म करें और उन्हें पौष्टिक तत्व भी मिले। आगे की स्लाइड में जानें इन तीन डिश को सोया चंक्स की मदद से बनाने की रेसिपी।
Kids Special Soya Chunks Dishes Know Simple Recipes in Hindi
सोयाबीन - फोटो : iStock
सोयाबीन वाले पुलाव

बच्चों को टिफिन में इस तरह से बनें पुलाव बहुत पसंद आएंगे। इसे बनाने के लिए जरूरत होगी एक कप चावल, एक कप सोयाबीन चंक्स, एक प्याज, टमाटर, फूलगोभी, पत्तागोभी, मटर के दाने, गाजर, शिमला मिर्च, नींबू का रस, जीरा, दालचीनी, काली मिर्च, तेजपत्ता, लहसुन की कलियां, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, देसी घी या तेल।

Kids Special Soya Chunks Dishes Know Simple Recipes in Hindi
पुलाव - फोटो : Social media
सोयाबीन पुलाव बनाने की विधि

चावल को धोकर नमक और हल्दी डालकर पका लें। किसी पैन में पानी गर्म करें और सोया चंक्स को उसमे दस मिनट के लिए भिगो दें। मिक्सी के जार में चार से पांच लहसुन की कलियां, अदरक का टुकड़ा, जीरा, धनिया पाउडर डालकर पीस लें और पेस्ट बना लें। अब कड़ाही में देसी घी या तेल डालकर गर्म करें। फिर इसमे जीरा चटकाएं। साथ में तेजपत्ता, दालीनी और काली मिर्च डालकर भूनें। मसालों के बाद प्याज डालकर सुनहरा करें और साथ में लहसुन अदरक का पेस्ट डालें। फिर बारीक कटा टमाटर और सारी सब्जियां डालकर पका लें। जब सब्जियां पक जाए तो मसाला और नमक डालकर मिक्स करें। साथ में सोया चंक्स और चावल डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। गैस बंदकर नींबू का रस डाल बच्चों को परोसें या टिफिन में पैक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kids Special Soya Chunks Dishes Know Simple Recipes in Hindi
soya chunks
सोया चंक्स की सब्जी

आप चाहें तो बच्चों के लिए सोया चंक्स की सब्जी आलू के साथ मिलाकर बना सकती हैं। इसे बच्चे पसंद करेंगे। इसे बनाने के लिए कड़ाही में तेल गर्म करें। उसमे जीरा चटकाएं और हींग डालें। फिर बारीक कटा प्याज डालकर भूनें। प्याज भुन जाए तो टमाटर डालकर पकाएं। टमाटर के साथ गरम मसाला और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें। अब इस ग्रेवी में पहले से भिगोकर रखी सोया चंक्स को डाल दें। थोड़ा सा पानी डालें और दस मिनट तक पकने दें। जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तो गैस बंद कर दें। आप इस ग्रेवी वाली सब्जी में उबले आलू भी मिला सकती हैं। बस ऊपर से हरी धनिया डालकर रोटी या परांठे के साथ सर्व करें। 

विज्ञापन
Kids Special Soya Chunks Dishes Know Simple Recipes in Hindi
paratha - फोटो : istock
सोया चंक्स के परांठे

आप बच्चों को सुबह के नाश्ते या टिफिन में सोया चंक्स के पराठे बनाकर दे सकती हैं। बस आटे को नमक और हरी धनिया डालकर बिल्कुल नर्म गूंथ लें। सोया चंक्स को गर्म पानी में भिगोकर और निचोड़कर रख लें। एक पैन में देसी घी गर्म करें और उसमे बारीक कटा प्याज और सोयाचंक्स डालकर सुनहरा होने तक भूनें। फिर इसमे नमक, टोमैटो सॉस डालकर मिलाएं। बस परांठे की फिलिंग तैयार है। इसे नर्म आटे में भरकर परांठे तैयार करें और सॉस के साथ सर्व करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed