फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth Sargi Thali List: करवा चौथ व्रत में रहना है दिनभर ऊर्जावान, सरगी की थाली में शामिल करें ये चीजें

Sat, 19 Oct 2024 12:25 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sat, 19 Oct 2024 12:25 PM IST
सार

व्रत से पहले इन खाद्यों का सेवन करने से थकान की समस्या भी नहीं होगी और ना ही कमजोरी होगी और आप आसानी से अपना व्रत पूरा कर सकेंगी।

विज्ञापन
Karwa Chauth 2024 Sargi Thali Item List Karwa Chauth Ki Sargi Me Kya Rakhein
करवा चौथ में सरगी की थाली - फोटो : Amar Ujala

Karwa Chauth 2024 Sargi Thali Item List : करवा चौथ का हिंदू धर्म में काफी महत्व है। ये सुहागिनों के सबसे महत्वपूर्ण पर्वों में से एक है। स्त्रियां इस दिन अपने पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। ऐसे में भूख-प्यास का लगना और खाना न खाने पर थकान, कमजोरी महसूस होना आम बात है। ऐसे में आपको अपनी सरगी की थाली में कुछ ऐसी चीजें रखना चाहिए जिससे दिनभर एनर्जी बनी रहेगी।

करवा चौथ व्रत के दौरान कई महिलाओं को पानी की कमी के चलते डिहाइड्रेशन की समस्या होने लगती है। शरीर में थकान और कमजोरी महसूस होती है और ऐसे में व्रत को जारी रख पाना मुश्किल हो जाता है। अगर आपको भी इस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है तो चलिए आपको कुछ ऐसे खाद्यों के बारे में बताते हैं, जो  अपनी सरगी की थाली में जरूर रखने चाहिए। व्रत से पहले इन खाद्यों का सेवन करने से थकान की समस्या भी नहीं होगी और ना ही कमजोरी होगी और आप आसानी से अपना व्रत पूरा कर सकेंगी।

Karwa Chauth 2024 Sargi Thali Item List Karwa Chauth Ki Sargi Me Kya Rakhein
सूखे मेवे - फोटो : adobe

सूखे मेवे

अपनी सरगी की थाली में सूखे मेवे जरूर रखें। इनमें कई तरह के पोषक तत्व, कार्ब्स और डाइटरी फाइबर होते हैं, जिनके सेवन से कमजोरी महसूस नहीं होती। इसलिए अपनी सरगी की थाली में सूखे मेवे रखना ना भूलें। ये वैसे भी ज्यादातर पारंपरिक थालियों के हिस्से होते हैं। आप अपनी थाली में काजू, बादाम, किशमिश और खजूर जरूर शामिल करें।

Karwa Chauth 2024 Sargi Thali Item List Karwa Chauth Ki Sargi Me Kya Rakhein
केला - फोटो : iStock

केले

सरगी की थाली में ऐसी चीजों को शामिल किया जाता है जो लंबे समय तक पेट को भरा हुआ रखें और उपवास में पूरा दिन ऊर्जावान बनाए रखने में सहायक हों। कैला ऐसा ही फल है, जिसे खाने से लंबे समय तक कुछ खाने की जरूरत नहीं लगती। सरगी में केले को जरूर शामिल करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2024 Sargi Thali Item List Karwa Chauth Ki Sargi Me Kya Rakhein
मिठाई - फोटो : संवाद

मिठाई

स्वाद और एनर्जी को बनाए रखने के लिए अपनी थाली में कोई एक मिठाई जरूर रखें। वैसे भी भारतीय त्योहारों में मिठाइयों का अलग और विशेष महत्व होता है और व्रत से पहले मिठाई खाने से इंस्टेंट एनर्जी मिलती है और दिन भर ऊर्जावान महसूस होता है।

विज्ञापन
Karwa Chauth 2024 Sargi Thali Item List Karwa Chauth Ki Sargi Me Kya Rakhein
नारियल पानी - फोटो : freepik.com

नारियल पानी 

शरीर को हाइड्रेट रखने में नारियल पानी काफी लाभकारी होता है। नारियल पानी में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को ऊर्जा देने का काम करते हैं। अगर आप सरगी में नारियल पानी का सेवन करेंगी तो लंबे समय तक प्यास नहीं लगेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed