फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ की सरगी के लिए पहले से तैयार करें मीठी मठरी, ये है आसान विधि

Sat, 19 Oct 2024 10:52 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 19 Oct 2024 10:52 AM IST
सार

करवा चौथ में मेहंदी, श्रृंगार और पूजा के अलावा सरगी खाने का भी नियम है। व्रत करने वाली महिलाओं को सास एक थाली देती हैं, जिसमें सूखे मेवे, फल, खीर-पूड़ी, मीठी मठरी जैसे पकवान होते हैं। 
 

विज्ञापन
Karwa Chauth 2024 easy Meethi Mathri Racipe for Sargi
करवा चौथ की सरगी - फोटो : Adobe stock

Karwa Chauth 2024: सुहागिनों का पसंदीदा त्योहार करवा चौथ इस साल 20 अक्तूबर को मनाया जाएगा, जिसकी तैयारी शुरू हो गई है। महिलाएं कई दिन पहले से ही इस त्योहार की तैयारी में शुरू कर देती हैं। सुहागिन महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाकर, सोलह श्रृंगार करके करवा चौथ की पूजा करती हैं और पति का चेहरा देखकर निर्जला व्रत का पारण करती हैं।



इस कठिन व्रत की शुरुआत सरगी खाकर की जाती है। सरगी खाने का रिवाज उत्तर भारत सहित कई जगहों पर है। सास या घर की बड़ी महिलाएं अपने से छोटी बहुओं को सरगी की थाली देती हैं। इस थाली में सुहाग के सामान के साथ-साथ खाने का सामान होता है, जिसे खाकर बहू अपने व्रत की शुरुआत करती है। कई जगह पर सरगी की थाली में मीठी मठरी रखने की भी परंपरा है।

वैसे तो ये बाजार में मिल जाती है लेकिन घर पर बनी मठरी की तो बात ही अलग होती है। ऐसे में आपको बताते हैं मीठी मठरी बनाने की आसान सी रेसिपी, जिसके जरिए आप घर पर ही बेहतरीन मीठी मठरी बना सकेंगी और इसे सरगी की थाली में रख पाएंगी।

Karwa Chauth 2024 easy Meethi Mathri Racipe for Sargi
करवा चौथ की सरगी - फोटो : freepik.com

मीठी मठरी बनाने के लिए सामग्री

मैदा – 2 कप
सूजी/रवा – 1/2 कप
देसी घी –  5 टी स्पून
चीनी पाउडर – 6 से 7 टी स्पून
तेल – तलने के लिए
तिल

Karwa Chauth 2024 easy Meethi Mathri Racipe for Sargi
करवा चौथ की सरगी - फोटो : instagram

मीठी मठरी बनाने की विधि

मीठी मठरी बनाने के लिए सबसे पहले मैदा को छलनी की सहायता से एक बड़े से बर्तन में अच्छे से छान लें। फिर मैदे में सूजी भी छान लें और दोनों को आपस में अच्छे से मिला लें। इसके बाद इसमें चीनी पाउडर, देसी घी और तिल भी मिला दें। इस मिश्रण को आपस में अच्छे से मिक्स कर लें और फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए इसे गूंथ लें। ध्यान रहे कि ये गीला नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karwa Chauth 2024 easy Meethi Mathri Racipe for Sargi
करवा चौथ की सरगी - फोटो : instagram

मैदा गुंथ जाए तो इसे थोड़ी देर के लिए ढककर रख दें। करीब 20 मिनट बाद इसे निकालें और फिर गूंथ लें। इसके बाद इस आटे की छोटी-छोटी लोई बनाएं और बेलन की सहायता से इसे बेल लें। इसे बहुत पतला ना करें।

विज्ञापन
Karwa Chauth 2024 easy Meethi Mathri Racipe for Sargi
करवा चौथ की सरगी - फोटो : instagram

बेलने के बाद इसमें चाकू या किसी कांटे की सहायता से गोद लें, ताकि ये तलते समय फूले नहीं। जब ये मठरियां बनकर तैयार हो जाएं तो एक पैन में तेल गर्म करें और इन्हें तल दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed