फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kadhi Chawal Recipe: कढ़ी बनानी नहीं आती? गोवर्धन पूजा पर ट्राई करें ये आसान विधि, हर कोई करेगा तारीफ

Wed, 22 Oct 2025 07:48 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 22 Oct 2025 07:48 AM IST
सार

Kadhi Chawal Recipe For Govardhan Puja: गोवर्धन पूजा के दिन कई जगहों पर कढ़ी चावल बनाना अनिवार्य होता है। ऐसे में यहां हम आपको कढ़ी बनाने की आसान विधि बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
kadhi chawal recipe for govardhan puja in hindi
गोवर्धन पूजा पर ट्राई करें ये आसान विधि, हर कोई करेगा तारीफ - फोटो : अमर उजाला
Kadhi Chawal Recipe For Govardhan Puja: गोवर्धन पूजा, दिवाली के अगले दिन मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो अन्नकूट उत्सव के रूप में भी प्रसिद्ध है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को विभिन्न प्रकार के व्यंजन अर्पित किए जाते हैं, लेकिन कई क्षेत्रों में खासतौर पर कढ़ी चावल बनाना अनिवार्य परंपरा मानी जाती है। कढ़ी को सात्विक भोजन माना जाता है, और ये पूजा के शुद्ध वातावरण के अनुरूप भी होती है।


सादगी और स्वाद से भरपूर कढ़ी न केवल पेट को हल्की लगती है, बल्कि पूजा के बाद पारंपरिक भोज में इसका अपना एक अलग ही महत्व होता है। अगर आप भी इस गोवर्धन पूजा पर स्वादिष्ट और आसान तरीके से कढ़ी चावल बनाना चाहते हैं, तो हम आपको बता रहे हैं इसकी आसान विधि, जिससे आप घर पर झटपट पारंपरिक स्वाद का आनंद ले सकते हैं। 
kadhi chawal recipe for govardhan puja in hindi
कढ़ी बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
कढ़ी बनाने का सामान
  •  बेसन – 4 बड़े चम्मच
  •  दही (थोड़ा खट्टा) – 1 कप
  •  हल्दी – 1/2 चम्मच
  •  नमक – स्वाद अनुसार
  • अदरक पेस्ट – 1 चम्मच
  •  हींग – 1 चुटकी
  •  जीरा – 1/2 चम्मच
  • मेथी दाना – 1/2 चम्मच
  •  सूखी लाल मिर्च – 2
  •  तेल – 2 चम्मच

 
kadhi chawal recipe for govardhan puja in hindi
विधि - फोटो : Adobe stock
विधि

कढ़ी बनाने के लिए दही और बेसन को अच्छे से फेंटें ताकि गाठें न रहें। इसमें हल्दी, नमक और पानी मिलाएं। इसके बाद एक कड़ाही में घी गर्म करें। उसमें हींग, जीरा, मेथी दाना और लाल मिर्च का तड़का लगाएं। अब बेसन-दही का घोल डालें और लगातार चलाते हुए मध्यम आंच पर 20-25 मिनट तक पकाएं। कढ़ी गाढ़ी हो जाएगी और स्वाद में लाजवाब लगेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
kadhi chawal recipe for govardhan puja in hindi
चावल बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
चावल बनाने का सामान
  • बासमती चावल – 1 कप
  • पानी – 2 कप
  • नमक – 1/2 चम्मच

 
विज्ञापन
kadhi chawal recipe for govardhan puja in hindi
चावल बनाने का सामान - फोटो : instagram
विधि

चावल बनाने के लिए सबसे पहले चावल को धोकर 20 मिनट भिगो दें। कुकर या भगोने में नमक और पानी के साथ पकाएं। खिले-खिले चावल बनाएं। गर्म कढ़ी को ताजे चावलों के साथ भगवान को भोग लगाएं। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed