Tricolor Food Platter: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस केवल देशभक्ति का पर्व नहीं, बल्कि बच्चों के लिए उत्साह, रंग-बिरंगे कार्यक्रम और स्वादिष्ट खाने का भी खास दिन होता है। स्कूल, सोसायटी और घरों में आयोजित होने वाली स्वतंत्रता दिवस पार्टियों में यदि खाने की सजावट तिरंगे की थीम पर हो, तो पूरा माहौल और भी आकर्षक बन जाता है। खासकर बच्चों को रंग-बिरंगे और क्रिएटिव फूड प्लेटर बेहद पसंद आते हैं।
{"_id":"6a7428fde61ebddb850130b7","slug":"independence-day-2026-tiranga-food-platter-ideas-15-august-kids-party-food-2026-08-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Independence Day 2026: बच्चों की पार्टी के लिए बनाएं ये 7 तिरंगा फूड प्लेटर, हर कोई करेगा तारीफ","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Independence Day 2026: बच्चों की पार्टी के लिए बनाएं ये 7 तिरंगा फूड प्लेटर, हर कोई करेगा तारीफ
Fri, 14 Aug 2026 01:16 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Fri, 14 Aug 2026 01:16 PM IST
सार
Independence Day 2026 Food Party: 15 अगस्त पर बच्चों की पार्टी के लिए तिरंगा फूड प्लेटर तैयार करने के लिए गाजर, संतरा, पपीता, सफेद ब्रेड, पनीर, दही, खीरा, नारियल और हरी शिमला मिर्च, कीवी, अंगूर या धनिया जैसी चीजों का इस्तेमाल करें। ये प्लेटर देखने में आकर्षक होने के साथ हेल्दी भी होते हैं और बच्चों को काफी पसंद आते हैं।
विज्ञापन
तिरंगा फूड
- फोटो : Ai
तिरंगा फ्रूट प्लेटर
- फोटो : Ai
तिरंगा फ्रूट प्लेटर
- अगर बच्चों की पार्टी में हेल्दी स्नैक शामिल करना चाहते हैं, तो फ्रूट प्लेटर सबसे अच्छा विकल्प है।
- ऊपर की तरफ पपीता, आम या संतरे के स्लाइस रखें।
- बीच में केला, नाशपाती या नारियल के टुकड़े सजाएं और नीचे की ओर कीवी, हरे अंगूर या हरे सेब रखें।
- यह प्लेटर रंगों के संतुलन के साथ विटामिन और फाइबर से भरपूर होता है।
- कुकी कटर से फलों को मजेदार आकार देने पर बच्चे और भी उत्साहित हो जाते हैं।
Tiranga Sandwich
- फोटो : instagram
तिरंगा सैंडविच और मिनी बर्गर प्लेटर
- ब्रेड की परतों के बीच गाजर या शिमला मिर्च का स्प्रेड, पनीर या मेयो की हल्की परत और खीरा, पालक या हरी चटनी का उपयोग करके ट्राइकलर सैंडविच तैयार करें।
- छोटे-छोटे त्रिकोण या गोल आकार में काटकर रंग-बिरंगे टूथपिक्स के साथ परोसें।
- मिनी बर्गर में भी सब्जियों की लेयरिंग से आकर्षक लुक दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तिरंगा स्नैक्स
- फोटो : Ai
तिरंगा स्नैक प्लेट
- घर में बने इडली बाइट्स, ढोकला, चीज़ क्यूब्स, गाजर स्टिक्स, खीरे के स्लाइस और पालक रोल को एक ही प्लेट में आकर्षक तरीके से सजाएं।
- साथ में हरी चटनी और दही आधारित डिप रखें।
- इससे बच्चों को स्वाद के साथ पौष्टिकता भी मिलेगी और पार्टी टेबल भी रंगीन दिखेगी
विज्ञापन
Tiranga Barfi
- फोटो : instagram
तिरंगा मिठाई और डेजर्ट कॉर्नर
- स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मिठाई के बिना जश्न अधूरा लगता है।
- नारियल की बर्फी, केसर फ्लेवर वाली मिठाई और पिस्ता गार्निश का इस्तेमाल करके ट्राइकलर-प्रेरित डेजर्ट तैयार किया जा सकता है।
- इसके अलावा दही, फ्रूट प्यूरी और हरी फलों की परतों से छोटे डेजर्ट कप भी बनाए जा सकते हैं।
- ध्यान रखें कि प्रस्तुति रंगों से प्रेरित हो, राष्ट्रीय ध्वज की प्रतिकृति न बने।