फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Raita Recipes: गर्मियों में शरीर को रखना है ठंडा, तो डाइट में जरूर शामिल करें रायता, यहां जान लें रेसिपी

Mon, 24 Mar 2025 10:42 AM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 24 Mar 2025 10:42 AM IST
सार

Summer Raita Recipes: रायता में मौजूद दही में प्रोबायोटिक्स डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और पेट को हल्का रखते हैं। आज की इस खबर में हम आपको हेल्दी और टेस्टी रायते बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं, जो गर्मी में आपके खाने को और लजीज और मजेदार बना देगी।
 

विज्ञापन
If you want to keep your body cool in summer then definitely include raita in your diet know the recipe here
गर्मियों में जरूर बनाना चाहिए ये रायता - फोटो : freepik.com

गर्मियों में हर कोई लू और धूप से परेशान होता है। ऐसे में लोगों का मन मसालेदार खाने से हटकर कुछ ऐसा खाने पीने का करता है, जिससे उनका पेट ठंडा रहे और उन्हें अपच और गैस जैसी दिक्कतें भी न हो। बिरयानी और मसालेदार खाने के साथ रायता का कॉम्बिनेशन बहुत ही पुराना है। हालांकि, इसका ट्रेंड गर्मियों में काफी ज्यादा बढ़ भी जाता है। गर्मी के मौसम में ठंडा-ठंडा रायता खाने का मजा ही कुछ और होता है। न सिर्फ यह स्वाद में बेहतरीन होता है, बल्कि शरीर को ठंडक भी देता है और हाइड्रेटेड रखता है।



रायता में मौजूद दही में प्रोबायोटिक्स डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और पेट को हल्का रखते हैं। आज की इस खबर में हम आपको हेल्दी और टेस्टी रायते बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं, जो गर्मी में आपके खाने को और लजीज और मजेदार बना देगी।
 

If you want to keep your body cool in summer then definitely include raita in your diet know the recipe here
गर्मियों में जरूर बनाना चाहिए ये रायता - फोटो : freepik.com

1. बूंदी रायता 
बूंदी का रायता झटपट और काफी आसानी से बन जाता है। यह रायता खाने में हल्का और मसालों से भरपूर होता है। बूंदी का मिक्सचर इसे और स्वादिष्ट बना देता है। बूंदी के रायते के लिए आपको काफी सामग्री की जरूरत भी नहीं होती है। इसके लिए आपको 1 कप दही और आधा कप बूंदी की जरूरत होती है। इन दोनों को मिलाकर इसमें आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर मिक्स कर दीजिए और आधा चम्मच नमक, लाल मिर्च और आधा चम्मच काला नमक मिला दीजिए फिर इसे खान के साथ परोस लें।

If you want to keep your body cool in summer then definitely include raita in your diet know the recipe here
गर्मियों में जरूर बनाना चाहिए ये रायता - फोटो : freepik.com

2. खीरा रायता
खीरा और दही की जोड़ी गर्मी में शरीर को इंस्टेंट ठंडक पहुंचाती है। यह रायता हेल्दी और हाइड्रेटिंग होता है। इसके लिए आपको सबसे पहले अच्छे से दही फेंट लेनी है। फिर खीरे को अच्छे से कद्दूकस भी कर लेना है। दही में खीरा मिला दें और नमक सहित सारे मसाले भी डाल दें। फिर इसको गार्निश करने के लिए ऊपर से धनिया मिला दें और फिर फ्रिज में ठंडा कर लें। इसे खाकर आपका दिन बन जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
If you want to keep your body cool in summer then definitely include raita in your diet know the recipe here
गर्मियों में जरूर बनाना चाहिए ये रायता - फोटो : freepik.com

3. पुदीना रायता
गर्मी में पुदीना का ट्रेंड काफी रहता है। पुदीने का रायता हर कोई बहुत ही चाव से भी खाता है। इसकी रेसिपी भी काफी आसान होती है। पुदीने का रायता बनाने के लिए सबसे पहले आप पुदीना की कुछ पत्तियां ले लीजिए फिर इसे पीस लीजिए। दही को अच्छी तरह से फेंट कर उसमें काला नमक और चीनी मिला लीजिए। इसमें सब कुछ अच्छे से मिलाकर इसे फ्रिज में रख दीजिए और फिर ठंडा-ठंडा परोस लीजिए।  

विज्ञापन
If you want to keep your body cool in summer then definitely include raita in your diet know the recipe here
गर्मियों में जरूर बनाना चाहिए ये रायता - फोटो : freepik.com

4. अनार रायता
गर्मियों में यह रायता भी काफी पसंद किया जाता है। अनार के जूसी दाने इस रायते को अलग ही लेवल पर ले जाते हैं। यह हेल्दी होने के साथ-साथ बेहद स्वादिष्ट भी होता है। इस रायता को बनाने के लिए आपको सबसे पहले अच्छे से दही को फेंट लेना है और अच्छे से स्मूद भी कर लेना है। फिर इसमें कुछ अनार के दाने मिला लें और कुछ मसाले भी मिला लें। इसे हल्के हाथों से मिक्स कर लें और ठंडा ही सर्व भी कर लें। यह हर किसी को बहुत पसंद आएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed