फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Spring Roll Sheet: घर पर बनानी है बाजार के जैसी स्प्रिंग रोल शीट तो ये तरीका अपनाएं

Mon, 11 Nov 2024 08:55 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 11 Nov 2024 08:55 AM IST
सार

अगर आप घर पर ही स्प्रिंग रोल बनाना चाहते हैं, तो सबसे पहले सही तरह से इसकी शीट तैयार करें। 

विज्ञापन
how to make Spring Roll Sheet at home simple Spring Roll Sheet recipe
स्प्रिंग रोल शीट बनाने का तरीका - फोटो : instagram

Spring Roll Sheet: शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जिसे स्नैक्स खाना पसंद न हो। खासतौर पर बात करें भारतीय लोगों की तो हम भारतीय तो सुबह और शाम, दोनों समय अलग-अलग वैरायटी का नाश्ता करना पसंद करते हैं। सुबह के लिए तो ज्यादातर लोग ऐसी चीज खाते हैं जो हेल्दी के साथ ऐसी भी हो, जिससे पेट भरा रहे लेकिन शाम को हर किसी का मन चटाकेदार खाना खाने को करता है। ऐसे में वो अक्सर बाहर से खरीदकर चटाकेदार स्नैक्स खाते हैं।



रोज-रोज बाहर का खाना खा के तबियत खराब होने का भी डर होता है। इसी वजह से महिलाएं अपने परिवार वालों के लिए घर पर ही स्नैक्स तैयार करती हैं। अगर आप भी कुछ स्वादिष्ट सा नाश्ता घर पर बनाने का सोच रही हैं तो स्प्रिंग रोल एक बेहतर विकल्प है। इसकी शीट भी अगर आप घर पर ही बनाएंगी, तो इसका स्वाद और बढ़ जाएगा। चलिए देर न करते हुए आपको स्प्रिंग रोल की शीट बनाना बताते हैं। 

how to make Spring Roll Sheet at home simple Spring Roll Sheet recipe
स्प्रिंग रोल शीट बनाने का तरीका - फोटो : instagram

स्प्रिंग रोल शीट बनाने के लिए सामान

  • 1 कप मैदा
  • 1/4 कप कॉर्न फ्लोर
  • 2 बड़े चम्मच रिफाइंड तेल
  • चौथाई चम्मच नमक
  • 1 बड़ा चम्मच तेल
how to make Spring Roll Sheet at home simple Spring Roll Sheet recipe
स्प्रिंग रोल शीट बनाने का तरीका - फोटो : instagram

विधि

अगर आप स्प्रिंग रोल की शीट घर पर तैयार करना चाहती हैं तो सबसे पहले एक कटोरे में मैदा, कॉर्नफ्लोर और नमक को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसमें थोड़ा सा रिफाइंड डालकर इसे सही से मिलाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to make Spring Roll Sheet at home simple Spring Roll Sheet recipe
स्प्रिंग रोल शीट बनाने का तरीका - फोटो : instagram

अब जरूरत के हिसाब से इसमें पानी डालें और फिर मैदा धीरे-धीरे गूंथ लें। अब इस गूंथी हुई मैदा से छोटी-छोटी लोई बनाकर उसे बेल लें। ध्यान रखें कि ये आपको कागज की जितनी पतली बेलनी है।  

विज्ञापन
how to make Spring Roll Sheet at home simple Spring Roll Sheet recipe
स्प्रिंग रोल शीट बनाने का तरीका - फोटो : instagram

आप चाहें को एक साथ कई शीट बेल सकती हैं। इसके बाद इसे हल्का सेकना शुरू करें। हल्का-हल्का सेकने के बाद इसे रख लें। अब आप इससे स्प्रिंग रोल तैयार कर सकती हैं। स्प्रिंग रोल शीट बनाने का ये सबसे आसान तरीका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed