पिज्जा खाना बच्चों के साथ ही बड़ों को भी पसंद होता है। लेकिन हर बार अगर आप बच्चों को बाहर के जंकफूड से बचाना चाहती हैं। तो पिज्जा को घर में भी बना सकती है। अब आप सोच रहीं होंगी कि बिना ओवन के पिज्जा कैसे बनकर तैयार होगा। तो बिना ओवन के तवा पर बने इस पिज्जा को ट्राई करके देखें। इसका स्वाद ओवन वाले पिज्जा से कम नहीं होगा। तो चलिए जानें कैसे तैयार करें तवा पर टेस्टी और चीजी पिज्जा। जिसका स्वाद चखने के बाद बच्चे बार-बार इसकी डिमांड करेंगे।
तवा पर पिज्जा बनाने की सामग्री
दो कप मैदा, यीस्ट छोटा एक चम्मच, नमक स्वादानुसार, शिमला मिर्च दो बेबी कॉर्न, पिज्जा सॉस दो चम्मच, मोजरेला चीज, मिक्स्ड हर्ब्स, ऑलिव ऑयल, चीनी दो छोटे चम्मच।
तवा पर पिज्जा बनाने की विधि
पिज्जा बनाने के लिए अक्सर बेस को बाजार से खरीद कर लाती होंगी। लेकिन उस बेस के साथ घर में पिज्जा बनाने पर वो स्वाद नहीं आता। इसलिए आप बिना ओवन के घर में तवे पर बेस तैयार करें। पिज्जा का बेस बनाने के लिए सबसे पहले किसी बाउल में मैदा छानकर लें। इसमे नमक और चीनी डालें। यीस्ट को डालने से पहले एक्टिवेट कर लें। इसके लिए यीस्ट को कटोरी में लेकर गरम पानी डालकर रख दें। करीब दस मिनट बाद इस पानी को मैदे में डालें और गुनगुने पानी से नर्म आटा गूंथ लें।
4 of 5
pizza base
- फोटो : istock
इस आटे को ढंककर रख दें और आटे के ऊपर तेल लगा दें। करीब दो घंटे बाद आटे को निकालें और हथेली की सहायता से थोड़ा ज्यादा गूंथे। फिर इसकी लोई लेकर करीब आधा सेमी मोटा रोटी बेल लें। इस रोटी को मनचाहे आकार में बेल लें। नॉनस्टिक पैन को गैस चढ़ाएं और तेल लगाकर गर्म करें। पिज्जा बेस को तवे पर डालें और धीमी आंच पर सुनहरा पकाएं। पिज्जा बेस को किसी प्लेट की मदद से ढंक दें। जिससे कि बिना पलटे ये दोनों तरफ से पक जाए। ये पककर फूल जाए तो गैस पर से उतार लें। पिज्जा बेस तैयार है।
अब इस बेस के ऊपर पहले से तैयार सब्जियों को डालें। पहले पिज्जा बेस के ऊपर पिज्जा सॉस लगाएं। साथ में शिमला मिर्च, पनीर, प्याज, टमाटर, बेबी कॉर्न और अपनी मनचाही सब्जियों को तैयार करके रखें। पिज्जा सॉस लगाने के बाद इन सब्जियों की परत बिछा लें। ऊपर से चीच डालें और ढंककर पकाएं। जब चीज पूरी तरह से पिघल जाए तो गैस पर से पिज्जा को उतार लें। चाकू की सहायता से इसके टुकड़े कर लें। ऊपर से मिक्स्ड हर्ब्स और केचप डालकर गर्मागर्म परोसें।