गणेश चतु्र्थी 2 सितंबर को है और आपने गणपति जी को घर में लाने की सारी तैयारियां शुरू कर दी होंगी। लेकिन बप्पा को भोग में वहीं पुराने स्वाद वाला मोदक खिलाने वाली हैं तो एक बार इस तिल से भरे मोदक को घर पर जरूर बनाएं। तो आइए जाने कैसे बनेगा तिल की स्टफिंग वाला मोदक।
{"_id":"5d68f6688ebc3e93a76fd885","slug":"how-to-make-modak-stuffed-with-sesame-seeds","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बप्पा को लगाना है मोदक का भोग, तो इस बार ट्राई करें तिल और गुड़ से बने मोदक","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
बप्पा को लगाना है मोदक का भोग, तो इस बार ट्राई करें तिल और गुड़ से बने मोदक
Mon, 02 Sep 2019 11:50 AM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Mon, 02 Sep 2019 11:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- फोटो : pixa
सामग्री
मोदक बनाने के लिए हमें इन सब सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी।
चावल का आटा- एक कप, पानी आवश्यकतानुसार, नमक- स्वाद के अनुसार
भरावन के लिए
काला तिल- आधा कप, गुड़- आधा कप, पानी- आधा कप, इलायची पाउडर- एक चुटकी, दो टेबलस्पून घिसा हुआ नारियल

बनाने की विधि
गुड़ को गर्म पानी में डाल दें। इसके बाद तब तक चलाएं जब तक गुड़ पिघल कर गाढा़ न हो जाए। अब इसे छानकर एक तरफ रख लीजिए।
अब गैस पर एक बर्तन में चावल का आटा लेकर उसमें धीरे-धीरे पानी डालें। जब ये गाढा़ होने लगे तो पानी डालना बंद कर दें। और जब ये हाथों से सहने लायक हो जाए तो इसे गूंथ कर चिकना कर लें।

एक बर्तन में तिल को भून लें। गुड़ के सीरप को गैस में रखकर कुछ देर और गाढ़ा करें और इसमें तिल और घिसा हुआ नारियल डालें। कुछ देर चलाने के बाद मिश्रण गाढ़ा होकर किनारा छो़ड़ देगा। अब गैस से उतार कर इसे किनारे रख दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : social media
मोदक बनाने का तरीका
मोदक बनाने के लिए चावल के गूंथे हुए आटे को हाथ पर लेकर थोड़ा फैलाएं। इसमें बीच में तिल के मिश्रण को छोटे से गोले का आकार देकर भरें और परंपरागत मोदक का आकार दें। भाप वाले बर्तन में इन मोदक को रख कर दस मिनट के लिए भाप में पकाएं। भाप में पकने से मोदक चमकदार हो जाते हैं और देखने में भी सुंदर लगते हैं।