फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस हफ्ते घर में बनाएं गुलाब जामुन, बेहद आसान है बनाने का तरीका

Thu, 13 Jun 2019 05:51 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Thu, 13 Jun 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
How to make Gulab jamun at home
gulab jamun

ज्यादातर सभी लोगों को गुलाब जामुन पसंद होते हैं। इसका नाम सुनते ही मन न ललचाए, ऐसा हो ही नहीं सकता। ऐसे में आज हम आपको गुलाब जामुन की रेसिपी बता रहे हैं। इसे घर पर बनाना बेहद आसान है। आगे की स्लाइड्स में जानें कैसे चुटकियों में घर पर गुलाब जामुन बनाएं...

How to make Gulab jamun at home
Mawa - फोटो : file photo

सामग्री 
-एक किलो मावा
-250 ग्राम मैदा
-50 ग्राम कद्दूकस किया पनीर
-100 ग्राम चिरौंजी
-खाने वाला सोडा एक चुटकी
-एक किलो चीनी
-तलने के लिए घी एक किलो

How to make Gulab jamun at home
gulab jamun

बनाने की विधि-
सबसे पहले चाशनी तैयार करें। एक किलो चीनी में लगभग डेढ़ लीटर पानी डालें और इसे उबलने दें। चाशनी को इतना ही पकाएं कि उसमें तार न पड़े। फिर मावा, पनीर, मैदा और सोडा अच्छी तरह मिलाकर गूंध लें, ताकि गांठ न रह जाए। अब इससे मध्यम साइज के छोटे-छोटे गोले बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
How to make Gulab jamun at home
gulab jamun

प्रत्येक गोले के बीच में चिरौंजी भी रखें। एक कड़ाही में घी गर्म करें। घी जब गर्म हो जाए, तो गैस को धीमी कर दें। फिर घी में एक गोले को डालकर देखें। जब गोला ऊपर तैरने लगे, तो एक-एक करके और गोले डालें।

विज्ञापन
How to make Gulab jamun at home
Gulab jamun - फोटो : Social Media
 धीमी आंच पर गुलाब जामुन को अच्छी तरह से तलने के बाद चाशनी में डालें। एक घंटे बाद ये खाने लायक हो जाते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed