हर कोई खुद को पतला दिखाने के लिए अलग-अलग तरह की कोशिश करने में लगा है लेकिन ऑफिस के बाद आपको
वर्कआउट करने का टाइम नहीं मिल पाता तो परेशान होने के जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे स्नैक्स के बारें में बताएंगे जिसे खाकर आप हेल्दी भी रहेंगे और आपका वजन भी कम होगा।
पढ़ें- रोजाना नूडल्स खाने के शौकीन तो नहीं, हो जाएगी ये गंभीर बीमारी
कब खाएं ये बहुत जरूरी
कभी भी कुछ भी खा लेने का मतलब है आप अपनी बॉडी में फैट गेन कर रह हैं। इसलिए थोड़ी-थोड़ी देर में कुछ हेल्दी खाएं। आप चाहें तो ताजे फल, ओट्स या रागी बिस्किट या फिर स्प्राउट्स नाश्ते के तौर पर ले सकती है।
एग सैंडविच
अगर आपको अंडे खाना पसंद है, तो उन्हें उबाल कर वीट ब्रेड के अंदर भर कर खाएं। इनमें ढेरा प्रोटीन होता है जो आपको स्वस्थ रखेगा और ऑफिस में आप कुछ अनहेल्दी खाने से भी बचेंगे।
ओट मील
हेवी वर्क होने पर आप खाने-पीने पर ध्यान नहीं दे पाते हैं और जल्दबाजी में कुछ भी खा लेते हैं। इससे अच्छा है कि आप इंस्टेंट ओट मील का सेवन करें।
घर का बना खाना
फिस में काम करने वाले लोगों को अक्सर बाहर खाना खाने की आदत होती है और ऐसा वो समय न होने के कारण करते हैं। लेकिन कोशिश करें खाना घर से बना कर लाएं। इन हैल्दी फूड्स को खाकर आप बेशक अपना वजन कम कर सकते है।