फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tips To Clean Cabbage-Cauliflower: गोभी को साफ करने की आसान ट्रिक्स, कीड़े खुद निकलकर भागेंगे बाहर

Thu, 21 Nov 2024 01:08 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Thu, 21 Nov 2024 01:08 PM IST
सार

फूलगोभी और पत्तागोभी को सही तरीके से साफ करना बेहद जरूरी है, क्योंकि इसमें गंदगी, मिट्टी और कीड़े छिपे हो सकते हैं। यहां हम आपको इसके कुछ आसान तरीके बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
how to Clean Cabbage Cauliflower in easy way in hindi
गोभी को साफ करने की आसान ट्रिक्स - फोटो : अमर उजाला

Tips To Clean Cabbage-Cauliflower: चाहे फूलगोभी हो या फिर पत्तागोभी, इन दोनों से ही कई पकवान बनते हैं। जहां एक तरफ फूलगोभी का इस्तेमाल सब्जी बनाने के साथ-साथ पराठा बनाने में भी किया जाता है, वहीं पत्तागोभी का इस्तेमाल भी सब्जी बनाने के अलावा चाइनीज बनाने में और मोमोज बनाने में भी किया जाता है।



सर्दियों के मौसम में तो बाजारों में गोभी की भरमार दिखने लगती है। गोभी को बनाना जितना आसान है, उतना कठिन है इसे सही से साफ करना। गोभी में निकलने वाले कीड़े शरीर के लिए काफी हानिकारक होते हैं। ऐसे में पकाने से पहले इसको सही से साफ करना बेहद जरूरी है। यहां हम आपको पत्तागोभी और फूलगोभी अच्छी तरह से साफ करने के लिए कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। 

how to Clean Cabbage Cauliflower in easy way in hindi
फूलगोभी साफ करने का पहला तरीका - फोटो : Freepik.com

फूलगोभी साफ करने का पहला तरीका 

फूलगोभी साफ करने का पहला तरीका काफी आसान है। इसके लिए आपको सबसे पहले फूलगोभी के छोटे-छोटे टुकड़े करने हैं। इसके बाद इन टुकड़ों को साइड रखकर पानी में नमक 2-3 चम्मच नमक मिलाएं। अब फूलगोभी को इस पानी में 15-20 मिनट तक भिगोकर रखें। ये गोभी में छिपे कीड़ों और गंदगी को हटाने में मदद करता है।  

how to Clean Cabbage Cauliflower in easy way in hindi
फूलगोभी साफ करने का दूसरा तरीका - फोटो : Freepik.com

फूलगोभी साफ करने का दूसरा तरीका
 
फूलगोभी साफ करने का ये तरीका भी काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले पानी को अच्छी तरह से उबलने दें। अब उसमें 1 चम्मच हल्दी डालें। अब फूलगोभी को टुकड़ों में काटकर हल्दी वाले पानी में 10 मिनट तक भिगोएं। हल्दी के एंटीसेप्टिक गुण कीटाणुओं और बैक्टीरिया को खत्म करते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
how to Clean Cabbage Cauliflower in easy way in hindi
फूलगोभी साफ करने का तीसरा तरीका - फोटो : Freepik.com

फूलगोभी साफ करने का तीसरा तरीका

फूलगोभी साफ करते वक्त ध्यान रखें कि इसके कीड़े इसी के जैसे रंग के होते हैं। ऐसे में इसे काटने के बाद गर्म पानी में उबालें। 2 से 3 मिनट जब ये उबल जाए तो इसे बर्फ के पानी में कुछ देर के लिए रख दें। जब आप बर्फ के पानी में इसे डुबोएंगे तो कीड़े खुद से ही बाहर निकल जाएंगे। 

विज्ञापन
how to Clean Cabbage Cauliflower in easy way in hindi
पत्तागोभी साफ करने का पहला तरीका - फोटो : freepik.com

पत्तागोभी साफ करने का पहला तरीका

आसान तरीके से पत्तागोभी साफ करना चाहते हैं तो सबसे पहले इसके पत्तों को अलग कर लें। अब एक बर्तन में पानी लें और उसमें 1 चम्मच नमक और 1 चम्मच सिरका मिलाएं। पत्तों को 10 मिनट के लिए इस पानी में भिगोएं। 10 मिनट के बाद इसे साफ पानी से धो दें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed