फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2022: होली पर अपनों का मुंह मीठा करें इन पांच तरह की मिठाई से, जानें रेसिपी

Fri, 18 Mar 2022 01:46 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Fri, 18 Mar 2022 01:46 AM IST
विज्ञापन
Holi Special Recipe in hindi to Create  5 Types of Sweets
होली की मिठाई - फोटो : istock

होली का त्योहार हो और पकवान ना बनें तो त्योहार का मजा कम हो जाता है। गुझिया, पापड़, मठरी और ना जानें कितने ही व्यंजन घरों में बनते हैं। ऐसे में अगर आप अपनी व्यंजनों की लिस्ट में कुछ इजाफा करना चाहती हैं तो मीठे में नई रेसिपी ट्राई करें। इन पांच तरह की मिठाई को बनाकर आप त्योहार को और भी ज्यादा स्पेशल बना सकती हैं। तो चलिए जानें वो कौन सी मिठाई हैं जिन्हें आप घर पर बनाकर तैयार कर सकती हैं। 

Holi Special Recipe in hindi to Create  5 Types of Sweets
बर्फी - फोटो : सोशल मीडिया
चॉकलेट ड्राई फ्रूट बर्फी

इस बर्फी को बनाना बेहद आसान है। इसे बनाने के लिए जरूरत होगी देसी घी, खोवा, घिसा हुआ मिल्क चॉकलेट, बादाम, अखरोट, पिसी चीनी, ब्रेड का बुरादा, घिसा हुआ नारियल, मनचाहे ड्राईफ्रूट्स, इलायची पाउडर, गुलाबजल और केवड़ा एसेंस। इसे बनाने के लिए सारी चीजों को किसी बर्तन में मिला लें। इसके बाद इसमे चीनी, इलायची पाउडर, केवड़ा एसेंस डालकर बेकिंग ट्रे पर फैला दें। इस मिश्रण को 180 डिग्री सेल्सियस पर ओवन में 25 मिनट के लिए गर्म करें। अब इसे बाहर कर ठंडा होने दें। फिर मनचाही बर्फी का आकार दे। तैयार है चॉकलेट ड्राई फ्रूट बर्फी। 

Holi Special Recipe in hindi to Create  5 Types of Sweets
karachi halwa - फोटो : instagram
कराची हलवा

इस मिठाई को बनाना भी बेहद आसान है। वहीं इसमे किसी तरह के दूध या खोवा की भी जरूरत नहीं पड़ती। इसे बनाने के लिए कॉर्नफ्लोर को पानी में घोल कर रख दें। पैन में चीनी और पानी रखकर उबालें। जब चीनी घुल जाए तो उसमे कॉर्नफ्लोर का घोल डाल दें। धीमी आंच पर पकाएं। जब ये गाढ़ा होना शुरू हो जाए तो इसमे घी डालें। साथ में टाटरी भी डाल दें। थोड़ा सा घी और डालकर चलाते रहें। जिससे की ये तली में लगे नही और सारा घी सोख लें। इसमे थोड़ा सा फूड कलर मिला दें। जब ये जमना शुरू हो जाए गैस की आंच बंद कर दें और इसे ट्रे में निकालकर फैला दें। ठंडा होने पर मनचाहे आकार में काट लें। तैयार है स्वादिष्ट कराची हलवा। इसे बॉम्बे मिठाई भी कहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi Special Recipe in hindi to Create  5 Types of Sweets
काजू पिस्ता रोल
काजू पिस्ता रोल बर्फी

इस मिठाई को बनाना भी बेहद आसान है। काजू पिस्ता रोल बनाने के लिए काजू को भिगोकर रख दें। फिर पिस्ता का छिलका निकालकर अलग कर लें।  इस काजू और पिस्ते के पेस्ट में मात्रा के हिसाब से पांच सौ ग्राम चीनी काजू में और सौ ग्राम चीनी पिस्ता में मिला लें। किसी कढ़ाही में थोड़ा सा देसी घी डालकर तब तक भूनें जब तक कि चीनी गल ना जाए। यहीं काम पिस्ता के साथ भी करें। दोनों मिश्रण में इलायची पाउडर डालें। अब किसी समान तली वाले बर्तन में काजू का पेस्ट फैलाकर उसके ऊपर पिस्ता की पतली सी शीट फैलाएं। दोनों को साथ में रोल कर काट लें। अब इनके ऊपर चांदी के वर्क को लगाकर सजाएं। तैयार है आपका काजू पिस्ता रोल बर्फी।

विज्ञापन
Holi Special Recipe in hindi to Create  5 Types of Sweets
लौकी की बर्फी - फोटो : istock
लौकी की बर्फी

वैसे तो लौकी की बर्फी को फलाहारी मिठाई माना् जाता है। लेकिन आप इसे त्योहारों के मौके पर भी बना सकती है। इसे बनाना बेहद आसान होता है। बस लौकी को छीलकर कद्दूकस कर लें। साथ में इसके पानी को निचोड़ दें। कडाही में दूध डालकर इसमे लौकी डालें और पकाएं। जब देखें की लौकी पककर नर्म हो गई है तो तेज आंच पर दूध को पकाएं। फिर कंडेस्ड मिल्क डालें और गाढ़ा करें। घी लगी ट्रे में निकालकर मनचाहे आकार में काट लें। तैयार है टेस्टी लौकी की बर्फी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed