{"_id":"699bdb5f9e1ea9d2b7087c83","slug":"holi-special-pua-recipe-in-hindi-gulgula-kaise-banayein-sahi-vidhi-2026-02-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Holi 2026: पुआ हो जाते हैं पत्थर जैसे टाइट तो नोट करें ये रेसिपी, बनेंगे एकदम सॉफ्ट-सॉफ्ट","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Holi 2026: पुआ हो जाते हैं पत्थर जैसे टाइट तो नोट करें ये रेसिपी, बनेंगे एकदम सॉफ्ट-सॉफ्ट
Mon, 23 Feb 2026 10:22 AM IST
श्रुति गौड़
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Mon, 23 Feb 2026 10:22 AM IST
सार
How To Make Pua In Holi: होली पर पूरा के लिए पुआ अवश्य बनाए जाते हैं। यहां हम आपको देंगे इसकी ऐसी रेसिपी, जिसे दादी-नानी भी इस्तेमाल करती थीं।
विज्ञापन
पुआ कैसे बनाएं?
- फोटो : instagram
How To Make Pua In Holi: होली का त्योहार सिर्फ रंगों का ही नहीं, बल्कि इस त्योहार में स्वादिष्ट पकवानों की भी खास जगह होती है। इस खास मौके पर घर-घर में गुजिया, दही भल्ले और मालपुआ के साथ पारंपरिक पुआ जरूर बनाया जाता है।
पुआ कैसे बनाएं?
- फोटो : instagram
पुआ बनाने की सामग्री
- 1 कप गेहूं का आटा
- ½ कप सूजी (ऑप्शनल, कुरकुरापन के लिए)
- ¾ कप गुड़ (या ½ कप चीनी)
- 1 कप दूध
- 2-3 छोटी इलायची पाउडर
- 1 छोटा चम्मच सौंफ
- 1-2 चम्मच कसा हुआ नारियल (ऑप्शनल)
- घी या तेल तलने के लिए
पुआ कैसे बनाएं?
- फोटो : instagram
विधि
होली के खास मौके पर दादी-नानी स्टाइल पुआ बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में गुनगुना दूध लें और उसमें गुड़ को अच्छी तरह घोल लें। ध्यान रखें कि गुड़ पूरी तरह पिघल जाए और उसमें कोई दाने न रहें। अब इसमें गेहूं का आटा (या मैदा) और थोड़ा सा सूजी मिलाएं। मिश्रण को अच्छे से फेंटें ताकि बैटर में गांठ न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुआ कैसे बनाएं?
- फोटो : instagram
बैटर न ज्यादा पतला हो और न ज्यादा गाढ़ा—इसकी कंसिस्टेंसी पकोड़े के घोल जैसी होनी चाहिए। अब इसमें सौंफ और इलायची पाउडर डालें, चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ा कसा हुआ नारियल भी मिला सकते हैं।
विज्ञापन
पुआ कैसे बनाएं?
- फोटो : instagram
घोल को 10-15 मिनट ढककर रख दें, ताकि सूजी फूल जाए और स्वाद अच्छी तरह मिल जाए। अब कढ़ाही में घी गरम करें। जब घी मध्यम गरम हो जाए तो एक करछी भरकर घोल को धीरे-धीरे कढ़ाही में गोल आकार में डालें। पुआ अपने आप फैल जाएगा। इसे मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और हल्का कुरकुरा होने तक तलें। तैयार पुआ को टिश्यू पेपर पर निकालें ताकि अतिरिक्त घी निकल जाए। गरमागरम पुआ को ठंडाई, दही या रबड़ी के साथ परोसें और त्योहार का आनंद लें।