Kanji Vada Recipe: होली आते ही लोगों के घरों में तरह-तरह के पकवान बनना शुरू हो जाते हैं। रोज-रोज तला-भुना खाने से लोगों की हेल्थ पर भी प्रभाव पड़ता है। इसी के चलते हम आज आपको एक ऐसी डिश के बारे में बताएंगे, जिसके सेवन से आपका पाचन तंत्र अच्छा हो जाएगा और आपके मुंह का स्वाद भी बदल जाएगा।
Kanji Vada Recipe: होली पर इस विधि से तैयार करें चटपटे कांजी वड़े, तले-भुने खाने के बीच आ जाएगा स्वाद
उत्तर भारत में कई जगहों पर होली के दिन कांजी वड़े खाने का रिवाज है। .ये काफी स्वादिष्ट होते हैं। ऐसे में इसे आज ही तैयार करके रख लें और मेहमानों को परोसें।
कांजी बनाने का सामान
- पानी – 1.5 लीटर
- राई (सरसों) पाउडर – 2 बड़े चम्मच
- हींग – 1 चुटकी
- काला नमक – 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
- हल्दी पाउडर – ½ छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
कांजी बनाने की विधि
वड़े बनाने से पहले आपको कांजी तैयार करनी पड़ेगी, क्योंकि इसे बनने दो से तीन दिन का समय लगता है। कांजी तैयार करने के लिए एक बड़े बर्तन में पानी लें और उसमें राई पाउडर, हींग, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी और साधारण नमक डालें।
इस मिश्रण को अच्छे से मिला लें और किसी कांच या मिट्टी के बर्तन में भरकर 2-3 दिन धूप में रख दें, ताकि ये खट्टा हो जाए। इसे दिन में दो से तीन बात मिक्स करते रहें। जिस दिन इसका स्वाद आपको एक दम खट्टा लगने लगे, उस दिन वड़े तैयार करें।
वड़ा बनाने का सामान
- उड़द दाल– 1 कप (6 घंटे भीगी हुई)
- हींग – 1 चुटकी
- नमक – स्वादानुसार
- हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
- अदरक – 1 छोटा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- तेल – तलने के लिए