Holi 2025 Aloo Papad Recipe: सर्दियों के मौसम में नए आलू बाजार में आने लगते हैं और यही सही समय होता है घर पर स्वादिष्ट और कुरकुरे आलू पापड़ बनाने का। होली में कई तरह के स्नैक्स परोसे जाते हैं, जिसमें आलू के पापड़ पारंपरिक नाश्ते में शामिल है। घर में बने पापड़ न केवल शुद्ध होते हैं बल्कि सालभर तक खराब भी नहीं होते। अगर आप भी लंबे समय तक चलने वाले आलू पापड़ बनाना चाहते हैं, तो यह आसान विधि अपनाएं। यह विधि आसान होने के साथ ही पारंपरिक और पूरी तरह से प्राकृतिक है, जिससे आपके पापड़ बिना खराब हुए लंबे समय तक ताजे बने रहेंगे।
{"_id":"67b03000109901c34d0e6e53","slug":"holi-2025-how-to-make-crispy-potato-papad-recipe-at-home-aloo-papad-banane-ki-vidhi-tareeka-2025-02-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Papad Recipe: बाजार में आने लगे हैं नए आलू, इस विधि से तैयार करें पापड़ जो साल भर नहीं होंगे खराब","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Papad Recipe: बाजार में आने लगे हैं नए आलू, इस विधि से तैयार करें पापड़ जो साल भर नहीं होंगे खराब
Sat, 15 Feb 2025 12:48 PM IST
शिवानी अवस्थी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवानी अवस्थी
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:48 PM IST
सार
Holi 2025 Aloo Papad Recipe: आलू के पापड़ बनाने की यह विधि आसान होने के साथ ही पारंपरिक और पूरी तरह से प्राकृतिक है, जिससे आपके पापड़ बिना खराब हुए लंबे समय तक ताजे बने रहेंगे।
विज्ञापन
सालभर पापड़ नहीं होगें खराब
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलू पपड़ बनाने की विधि
- फोटो : Freepik
आलू पापड़ के लिए जरूरी सामग्री
- एक किलो नए आलू
- आधा कप साबूदाना
- नमक
- हींग
- आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर।
उबले आलू
- फोटो : instagram
आलू पापड़ बनाने की आसान विधि
- आलू उबालकर छिला निकालें, फिर अच्छी तरह से मैश कर लें।
- 3-4 घंटे भीगे साबूदाना तो पानी में उबालकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
- ठंडा होने पर इसे आलू के पेस्ट में मिला दें।
- आलू में स्वादानुसार नमक, हींग और काली मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पापड़ रेसिपी
- फोटो : instagram
पापड़ फैलाने का तरीका
- एक प्लास्टिक शीट या सूती कपड़े को धूप में बिछाएं।
- अब चम्मच की मदद से छोटे-छोटे गोल पापड़ के आकार में मिश्रण फैलाएं।
- ध्यान रखें कि पापड़ ज्यादा मोटे न हों, वरना जल्दी नहीं सूखेंगे।
- पापड़ों को तीखी धूप में 2-3 दिन तक सुखाएं, ताकि इनमें नमी न रहे।
- जब पापड़ पूरी तरह से सूख जाएं और टूटने लगें, तो समझ लें कि वे तैयार हैं।
विज्ञापन
पापड़ रेसिपी
- फोटो : instagram
आलू पापड़ कैसे स्टोर करें?
- एयरटाइट कंटेनर में रखें ताकि नमी न पहुंचे।
- इन्हें 6-12 महीने तक आराम से स्टोर किया जा सकता है।
- बरसात के दिनों में कंटेनर में थोड़ा नमक डालकर रखें, ताकि नमी से बचाव हो।