फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holi 2024: गुजिया बनाने का नहीं है समय तो आसान तरीके से घर पर ही तैयार करें लौंगलता

Fri, 15 Mar 2024 02:38 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Fri, 15 Mar 2024 02:38 PM IST
सार

अगर आपके पास इस होली में गुजिया बनाने का समय नहीं है, तो आप घर पर ही बनारस की मशहूर मिठाई लौंगलता तैयार कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Holi 2024 banarasi laung lata recipe in hindi holi special dishes
लौंगलता - फोटो : instagram

होली एक ऐसा त्योहार है, जिसमें लोग अपने-अपने घरों में तमाम पकवान बनाते हैं। गुजिया से लेकर पापड़ तक कुछ ऐसी चीजें हैं, जो तकरीबन हर घर में बनती हैं।



दरअसल, होली पर लोग एक-दूसरे के घर त्योहार की बधाई देने जाते हैं। मेहमानों और रिश्तेदारों के स्वागत के लिए हर कोई अपने घरों में मिठाई और नमकीन बनाता है। इन सभी चीजों में गुजिया ऐसा पकवान है, जो होली पर ही बनता है। गुजिया बनाना काफी कठिन होता है, ऐसे में ज्यादातर लोग अब इसे बनाने की बजाए बाजार से खरीद लेते हैं।

अगर आपके पास गुजिया बनाने का वक्त नहीं है, लेकिन आप इसे बाजार से भी नहीं खरीदना चाहते तो इसकी जगह पर आप घर पर ही बनारस की मशहूर मिठाई तैयार कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं, लौंगलता की, जो खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। इसे बनाना भी काफी आसान है। आइए आपको भी इसे बनाने का तरीका बताते हैं। 

Holi 2024 banarasi laung lata recipe in hindi holi special dishes
लौंगलता बनाने का तरीका - फोटो : social media
लौंगलता बनाने का सामान
  • मैदा- 500
  • ग्राम घी- 2 बड़े चम्मच
  • मावा-200 ग्राम
  • चीनी-2 कप
  • बादाम
  • काजू
  • पिस्ता
  • इलायची
  • लौंग
Holi 2024 banarasi laung lata recipe in hindi holi special dishes
लौंगलता बनाने का तरीका - फोटो : istock

विधि

अगर आप घर पर ही लौंगलता बनाने का प्लान कर रही हैं तो सबसे पहले एक परात में मैदा छानकर उसमें पिघला हुआ घी डालें। इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी लेकर मैदा सही से गूंथ लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Holi 2024 banarasi laung lata recipe in hindi holi special dishes
लौंगलता बनाने का तरीका - फोटो : Pixabay

अब इस मैदे को साइड में रख दें। इसके बाद एक पैन में घी डालें और घी गर्म होने के बाद उसमें सभी मेवा डालकर भूल लें। इस भुनी हुई मेवा को बारीक काट कर मावा में डालें।

विज्ञापन
Holi 2024 banarasi laung lata recipe in hindi holi special dishes
लौंगलता बनाने का तरीका - फोटो : Social media

मावा यानी कि खोया में सभी मेवा और पिसी हुई इलायची को अच्छी तरह के मिक्स करें। इसे तैयार करने के बाद अब पानी में चीनी डालकर चाशनी तैयार कर लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed