फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: समोसे को नया ट्विस्ट दे बनाएं स्वादिष्ट और सेहतमंद

Tue, 21 Dec 2021 10:47 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Tue, 21 Dec 2021 10:47 AM IST
विज्ञापन
healthy samosa recipe with paneer filling
समोसा बनाने की रेसिपी - फोटो : istagram/fusionfoods

समोसा शाम के स्नैक्स के रूप में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला स्नैक्स है। लेकिन बाजार में मिलने वाले इस स्नैक्स को कम ही खाने की सलाह दी जाती है। क्योंकि ये अनहेल्दी होने के साथ ही तला हुआ होता है। जो सेहत को काफी नुकसान करता है। लेकिन अब समोसे को नया ट्विस्ट देकर घर में तैयार करें। जो स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहतमंद भी होगा और बड़ों के साथ ही बच्चों के काफी पसंद आएगा। तो चलिए जानें समोसे को बनाने की रेसिपी। 

healthy samosa recipe with paneer filling
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

समोसे के अंदर फिलिंग के लिए पनीर का इस्तेमाल कर और भी ज्यादा स्वादिष्ट और सेहतमंद बनाया जा सकता है। आलू वाले समोसे को छोड़कर इसका स्वाद भी लाजवाब लगेगा। पनीर के समोसे बनाने के लिए जरूरत होगी बारीक क्रश किया हुआ पनीर, हरी मटर, काली मिर्च, लाल मिर्च, अदरक और लहसुन का पेस्ट, स्वादानुसार नमक।

healthy samosa recipe with paneer filling
समोसा बनाने की रेसिपी - फोटो : instagram/fusionfoods

पनीर के साथ पके हुए हरे मटर के दानों को डालें। साथ में अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें। नमक, काली मिर्च और लाल मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स करें। साथ ही इस मिश्रण को हाथों में एक साथ निचोड़ दें। ऐसा करने से सारी सामग्री मिलकर एक सार हो जाएगी और फिलिंग बंधी हुई रहेगी। समोसे की पापड़ी बनाने के लिए आटे का इस्तेमाल करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
healthy samosa recipe with paneer filling
समोसे - फोटो : Istock

आटे में दो चम्मच तेल डालें। फिर इसे कड़ा गूंथ लें। अब इस तैयार आटे की गोल-गोल लोई बनाएं। पूरी के बराबर बेलकर इसे बीच से काट लें। फिर इन शीट को तिकोना आकार देकर इसमे पनीर की सामग्री को भरें। हाथ से चिपकाकर रख लें। इसे हेल्दी बनाने के लिए आप चाहें तो इसे बेक कर दें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed