ठंड में साग खाने के कई फायदे होते हैं। साग में विटामिन, मिनरल, फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है जो हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। साथ ही साग की तासीर बहुत गर्म होती है। जिसे सर्दियों में खाना अच्छा होता है। वैसे तो साग को हर सीजन में खाना चाहिए लेकिन सर्दियों में खाने से अनेक फायदे होते हैं। साग में कैलरी की मात्रा कम होती है वजन कम करने वाले लोगों के लिए यह लाभदायक है। जब भी बात साग की होती है उस वक्त सबकी जुबां पर एक ही नाम आता है सरसों का साग, लेकिन मार्केट में कई तरह के साग पाएं जाते हैं। जैसे बथुआ, पालक, चना, मेथी ये सभी साग हमारे सेहत के लिए अच्छे होते है हमें कई बीमारियों से बचाते हैं।
साग का सेवन है बेहद फायदेमंद, कई बीमारियों को रखती है दूर
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
Published by: नवनीत राठौर
Updated Mon, 11 Nov 2019 08:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन