कैंसर से बचाव। क्या आपको पता है कि आमों में पॉलीफेनॉल्स पाया जाता है जो कुछ तरह के कैंसर होने से शरीर को बचाता है।
आम के फायदे
आम खाने को पचाने में मदद करता है। इसमें फाइबर और एंजाइम प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। ये गैस्ट्रोइंस्टिनल डिसऑर्डर से बचाता है और पाचन को मजबूत करता है।
आम के फायदे
आमों में कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो कोलेस्ट्रौल को कम करते हैं। इसमें पाया जाना वाला पेक्टिन और विटामिन सी बैड कोलेस्ट्रौल को कम करता है। इस तरह से ये हमारे दिल को भी बचाता है।
आम के फायदे
जरा भी कमजोरी महसूस करते हैं तो अपने खाने में पीले लबालब आमों को शामिल कर लें। इसमें विटामिन ए भी होता है जो शरीर के प्रतिरक्षक तत्वों को बढ़ाता है।
आम के फायदे
खूब आम खाएं और चमड़ी पर इसकी दमक देखें। इसका पल्प विटामिन ए से भरपूर होता है। अगर चेहरे को इसे लगाकर फेसपैक की तरह साफ कर लेते हैं तो पिंपल्स और एक्ने से निजात पा सकते हैं।