{"_id":"64df1169ae833e4f520fd0f0","slug":"hariyali-teej-2023-ghewar-recipe-in-hindi-how-to-make-ghewar-at-home-2023-08-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hariyali Teej 2023: इस हरियाली तीज घर पर ही तैयार करें घेवर, खाकर हर कोई करेगा तारीफ","category":{"title":"Food","title_hn":"फूड","slug":"healthy-food"}}
Hariyali Teej 2023: इस हरियाली तीज घर पर ही तैयार करें घेवर, खाकर हर कोई करेगा तारीफ
Hariyali Teej 2023: इस साल हरियाली तीज का त्योहार 19 अगस्त को मनाया जाएगा। महिलाएं इस त्योहार की तैयारी काफी समय से कर रही थीं। भारत में सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-शांति के लिए हरियाली तीज का व्रत रखती हैं। इस खास दिन भगवान शिव और माता गौरी की पूजा होती है। महिलाएं अपने मायके जाती हैं और अपनी सहेलियों के साथ झूला झूलती हैं।
त्योहार के चलते सभी के घरों में तरह-तरह के पकवान बनते हैं। इस त्योहार पर घेवर भी जरूर आता है, ऐसे में हम आपको घर में टेस्टी मलाई घेवर बनाने की रेसिपी बताने वाले हैं।
दरअसल, बाजारों में मिलने वाला घेवर काफी महंगा आता है। हर जगह घेवर अच्छा भी नहीं मिलता है। ऐसे में इस हरियाली तीज आप अपने घर पर ही घेवर तैयार कर सकती हैं। आइए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं, ताकि आप इसे आसानी से घर में बनाकर अपने पति और घरवालों को खुश कर सकती हैं।
2 of 6
Ghewar recipe
- फोटो : instagram
7-8 घेवर बनाने के लिए सामान
3 कप मैदा
1 कप चीनी
घी घेवर तलने के लिए
3 से 4 कप पानी
जमा हुआ घी 200 ग्राम
बर्फ के टुकड़े
आधा कप दूध
3 of 6
Ghewar recipe
- फोटो : instagram
विधि
घर पर घेवर बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े से कटोरे में जमा हुआ घी और बर्फ का एक टुकड़ा लें। अब इस बर्फ के टुकड़े को अपने हाथों से जमे हुए घी के साथ अच्छे से मिलाएं। इसे तब तक मिलाएं, जब तक घी सफेद ना दिखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Ghewar recipe
- फोटो : instagram
इसके बाद एक दूसरे पैन में एक कप चीनी और पानी मिलाकर एक तार की चाशनी बना लें। चाशनी को बनाकर अलग रख दें। इसके बाद घी वाले कटोरे में मैदा, दूध और पानी को मिलाकर एक घोल तैयार करें और इसे एक बोतल में भर लें। बोतल के ढक्कन में छेद होना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
5 of 6
Ghewar recipe
- फोटो : instagram
अब एक कड़ाही में घी डाल कर उसे गर्म करें। इसके बाद घेवर बनाने वाला सांचा इसमें रख दें। सांचा रखने के बाद घेवर के लिए तैयार घोल को धीरे-धीरे सांचे में डालते रहें।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।