फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Recipe: बारिश के मौसम में बनाएं हरी मिर्च के पकौड़े, स्वाद होगा लाजवाब

Mon, 18 Jul 2022 05:54 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अपराजिता शुक्ला Updated Mon, 18 Jul 2022 05:54 PM IST
विज्ञापन
hari mirch ka pakora recipe in monsoon
green chilli - फोटो : pixabay

बारिश के मौसम में कुछ चटपटा खाने का दिल करता है। खासतौर पर गर्मागर्म पकौड़े। अगर आपका मन भी कुछ ऐसा ही खाने का कर रहा है तो हरी मिर्च के पकौड़े बना सकती हैं। ये तीखे और चटपटे होने के साथ ही पकौड़े खाने की क्रेविंग को भी दूर करेंगे। तो चलिए जानें कैसे बनेंगे हरी मिर्च के पकौड़े। अचार वाली हरी मिर्च से बनें ये पकौड़े काफी स्वादिष्ट होते हैं क्योंकि इन मिर्ची में तीखापन काफी कम होता है। 

hari mirch ka pakora recipe in monsoon
besan - फोटो : सोशल मीडिया
हरी मिर्च के पकौ़ड़े बनाने के लिए सामग्री

चार से छह अचार वाली हरी मिर्च, इन्हें बीच से काटकर अंदर के बीज को निकाल दें। जिससे कि बिल्कुल भी तीखा ना रह जाए। साथ में तलने के लिए तेल, बैटर बनाने के लिए जरूरत होगी बेसन, पानी, अदरक का पेस्ट, लहसुन का पेस्ट, स्वादानुसार नमक, उबला हुआ आलू, जीरा, गरम मसाला, चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च बारीक कटी हुई, प्याजा बारीक कटा हुआ। 

hari mirch ka pakora recipe in monsoon
besan
हरी मिर्च के पकौड़े बनाने की विधि

सबसे पहले बैटर तैयार कर रख लें। इसके लिए बेसन में पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें। इस घोल में स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्का सा चाट मसाला पाउडर डाल दें। इस घोल को किनारे रख दें। अब उबले हुए आलूओं को मौश कर लें। इसमे बारीक कटी हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, बारीक कटा प्याज, लहसुन और अदरक का पेस्ट डालें। साथ में स्वादानुसार नमक, अमचूर पाउडर. गरम मसाला और जीरा पाउडर डालकर आलू के साथ सारी चीजों को मैश कर लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
hari mirch ka pakora recipe in monsoon
green chilli - फोटो : pixabay

अब अचार वाली हरी मिर्च को जिसके अंदर के सारे बीज निकालकर रखे हों। उसमे आलू का मिक्सचर अच्छे तरीके से भर दें। अब कड़ाही को गर्म करें। इसमे तेल डालें और खूब गर्म कर लें। आलू भरे हुए अचार वाले हरे मिर्चे को बेसन के गाढ़े घोल में डुबोएं। और इस डुबोएं हुए मिर्चे को कड़ाही के गर्म तेल में डालकर सुनहरा होने तक तलें। बस तैयार हो जाएगा गर्मागर्म हरी मिर्च का पकौड़ा। इसे हरी चटनी के साथ सर्व करें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed