फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Year Cake Design 2025: नए साल के लिए केक के लेटेस्ट डिजाइन, पसंद के हिसाब से करें चयन

Wed, 01 Jan 2025 07:54 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Wed, 01 Jan 2025 07:54 AM IST
सार

नए साल की पार्टी के लिए आप अपने पसंद और थीम के अनुसार अलग-अलग प्रकार के केक चुन सकते हैं। यहां कुछ शानदार और ट्रेंडी नए साल के केक के विकल्प दिए गए हैं।

 

विज्ञापन
Happy New Year 2025 Cake Design Ideas See Latest Cake Photos Images
नए साल के लिए केक के लेटेस्ट डिजाइन - फोटो : Adobe stock

Happy New Year 2025 Cake Design Ideas: नया साल जीवन में नई शुरुआत, उम्मीदों, और उत्सव का प्रतीक होता है। यह वह समय होता है जब हम अपने बीते साल को अलविदा कहते हैं और नए अवसरों, सपनों, और संकल्पों के साथ आगे बढ़ते हैं। ये खुद को बेहतर बनाने और नई योजनाओं को अपनाने का समय है।



इस दौरान लोग अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए संकल्प लेते हैं। इसके साथ-साथ नए साल पर परिवार और दोस्तों के साथ खुशियां मनाने का यह बेहतरीन मौका होता है। ऐसे में हर कोई अपने-अपने तरीके से नए साल का स्वागत करता है।

बहुत से लोग इस दिन केक भी काटते हैं। खासतौर पर जब नए साल की पार्टी का आयोजन किया गया हो तो पार्टी के लिए केक एक खास आकर्षण होता है। ऐसे में आप अपने पसंद और थीम के अनुसार अलग-अलग प्रकार के केक चुन सकते हैं। यहां कुछ शानदार और ट्रेंडी नए साल के केक के विकल्प दिए गए हैं।

Happy New Year 2025 Cake Design Ideas See Latest Cake Photos Images
पहली डिजाइन - फोटो : instagram

पहली डिजाइन

नया साल सर्दी के मौसम में क्रिसमस के बाद शुरू होता है। ऐसे में आप अपने केक पर क्रिसमस की झलक दिखा सकते हैं। इसके लिए केक सफेद और हरे रंग की क्रीम से केक को सजाएं। इसके ऊपर नए साल का स्टीकर अवश्य लगाएं, ताकि केक सुंदर लगे। 

Happy New Year 2025 Cake Design Ideas See Latest Cake Photos Images
दूसरी डिजाइन - फोटो : instagram

दूसरी डिजाइन

इस तरह का केक आजकल काफी ट्रेंड में है। इनके अंदर कई फ्लेवर होते हैं, जोकि केक के स्वाद को कई गुना बढ़ा देते हैं। ऐसे में आप भी इस तरह के केक का चयन कर सकते हैं। इसे सजाने के लिए केक पर गोल्डन रंग की प्लास्टिक की बॉल लगाएं। आप चाहें तो चॉकलेट की बॉल का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy New Year 2025 Cake Design Ideas See Latest Cake Photos Images
तीसरी डिजाइन - फोटो : instagram

तीसरी डिजाइन

ऐसा नॉट वाला केक देखने में काफी क्यूट लगता है। इसमें सजाने के लिए भी आपको चॉकलेट बॉल्स की जरूरत पड़ेगी। चाहें तो इस नॉट को भी चॉकलेट से तैयार किया जा सकता है, बस इसके लिए आपको थोड़ी मेहनत की जरूरत पड़ेगी। 

विज्ञापन
Happy New Year 2025 Cake Design Ideas See Latest Cake Photos Images
चौथी डिजाइन - फोटो : instagram

चौथी डिजाइन

नये साल के मौके पर लोग पार्टी करते हैं और खूब पटाखे जलाते हैं। ऐसे में आप अपने केक पर भी फुलझड़ी की झलक दिखा सकते हैं। ये देखने में काफी प्यारा लगेगा। इस केक की साइड में हैप्पी न्यू ईयर अवश्य लिखें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed