फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की रसोई: साल 2022 के पहले दिन मेहमानों को खिलाएं ये मिठाई, झटपट हो जाएगी तैयार

Fri, 31 Dec 2021 12:00 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 31 Dec 2021 12:00 PM IST
विज्ञापन
Happy New Year 2022 Easy Sweet Dish Recipe in Hindi
न्यू ईयर 2022 मिठाई रेसिपी - फोटो : Istock

साल 2022 का आगाज हो रहा है। नया साल आने का हर किसी को इंतजार रहता है। नए साल के मौके पर जश्न होता है। लोग अपने प्रियजनों के साथ मिल कर आने वाले साल का स्वागत करते हैं। 31 दिसंबर की रात घड़ी में ठीक 12 बजते ही कैलेंडर बदल जाता है और उस कैलेंडर का साल, महीना, तारीख सब बदल जाता है। भारत में कोई भी खुशी का मौका हो, मिठाई खिलाकर उसकी शुरुआत होती है। लोग एक दूसरे का मुंह मीठा करते हैं। ऐसे में साल 2022 का आगाज हो रहा है। नए साल की शुरुआत मिठाई के बिना अधूरी है। ऐसे में साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2022 को अपने प्रियजनों को मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा करें। आप घर पर ही स्वादिष्ट मिठाई बना सकते हैं। घर पर मिठाई बनाने की रेसिपी बेहद आसान है। झटपट फ्रेश मिठाई तैयार करके आप उसे साल के पहले दिन तो खा ही सकते हैं, बाद में भी कुछ दिन तक रख कर मिठाई का स्वाद ले सकते हैं। चलिए जानते हैं नए साल पर घर पर आसानी से झटपट मिठाई बनाने की रेसिपी। 


 
Happy New Year 2022 Easy Sweet Dish Recipe in Hindi
न्यू ईयर 2022 मिठाई रेसिपी - फोटो : Istock

गाजर का हलवा

गाजर का हलवा बनाने के लिए सामग्री में आपको 4-5 गाजर, एक कप दूध, आधा कप चीनी, खोया, बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स, पिसी इलायची, घी चाहिए।

गाजर का हलवा बनाने की रेसिपी

स्टेप 1- 
गाजर को धोकर छीलने के बाद कद्दूकस कर लें।

स्टेप 2- गैस पर कड़ाही चढ़ाकर उसमें दूध, कद्दूकस की हुई गाजर मिला लें। 

Happy New Year 2022 Easy Sweet Dish Recipe in Hindi
न्यू ईयर 2022 मिठाई रेसिपी - फोटो : instagram

स्टेप 3- इसे मध्यम आंच पर पकाएं और इस बीच लगातार चलाते रहें।

स्टेप 4- जब गाजर का पानी सूख जाएं और दूध गाढ़ा होकर गाजर में अच्छे से लिपट जाए तो चीनी और घी डालकर मिला लें।

स्टेप 5- चीनी घुलने के बाद उसे गाढ़ा होने तक पका लें। सारा पानी सूख जाने पर खोया मैश करके मिला लें।  

स्टेप 6- अब हलवे में ऊपर से बादाम, किशमिश, काजू, पिस्ता और इलायची मिलाकर मध्यम आंच पर पकाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy New Year 2022 Easy Sweet Dish Recipe in Hindi
न्यू ईयर 2022 मिठाई रेसिपी - फोटो : Pixabay

स्पंजी रसगुल्ले

आप नए साल के मौके पर स्पंजी रसगुल्ले भी बना सकती हैं। स्पंजी रसगुल्ले बनाने के लिए सामग्री में आपको फुल क्रीम दूध, नींबू का रस, अरारोट, इलायची पाउडर और चीनी की आवश्यकता होगी। 

स्पंजी रसगुल्ले बनाने की रेसिपी

स्टेप 1-
सबसे पहले दूध को उबाल लें। फिर बाद गैस बंद करके उसे थोड़ा ठंडा होने के लिए रख दें।

स्टेप 2- अब दूध में नींबू का रस डालकर मिला लें। ऐसा करने से दूध फट जाएगा।

विज्ञापन
Happy New Year 2022 Easy Sweet Dish Recipe in Hindi
न्यू ईयर 2022 मिठाई रेसिपी - फोटो : Pixabay

स्टेप 3- फटे हुए दूध को साफ कपड़े में छानकर खोया को ठंडे पानी डाल दें। ऐसा करने से रसगुल्लों में नींबू का स्वाद नहीं आएगा। 

स्टेप 4- अब कपड़े में बंधे हुए दूध को निचोड़कर सारा पानी निकाल लें। 

स्टेप 5- कपड़े से सूखा हुआ पनीर निकाल लें और हाथों से मैश करते हुए आटे की तरह गूंध लें। 

स्टेप 6-अब पनीर में आरारोट मिलाकर चिकने आटे की तरह गूंध लें। फिर इसे गोल शेप में बाॅल का आकार दे दीजिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed