डांस इंडिया डांस हो या फिर योग के जरिये फिटनेस दिखाने की बात अभिनेत्री शिल्पा शेट्ठी हमेशा एक्टिव रही हैं। अपने बिजनेस में बिजी रहने वाली शिल्पा सोशल मीडिया पर भी गाहे-बगाहे एक्टिव रहती हैं। इस बार शिल्पा डांस गुरु के रूप में नहीं बल्कि एक शेफ के तौर नजर आईं हैं। शिल्पा ने नए साल 2020 को वेलकम करते हुए अपने पति राज कुंद्रा के लिए इंस्टाग्राम पर रेसिपी बनाते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शिल्पा के चाहने वाले और खास फैंस ना केवल लाइक कर रहे हैं बल्कि शिल्पा के नए शेफ अवतार को एप्रीशिएट भी कर रहे हैं।
New Year 2020 : नए साल की तैयारी में वायरल हुआ शिल्पा शेट्टी का किचन वीडियो, बना रही हैं स्पेशल डिश
सोशल मीडिया पर अपने हेल्दी कुकिंग रेसिपी को लेकर शिल्पा शेट्टी बहुत ही एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने शिल्पा शेट्टी चैनल पर आर्ट ऑफ लविंग फूड में कई तरह के हेल्दी फूड और उनकी रेसिपी साझा करती हैं। नए साल के खास मौके पर शिल्पा शेट्टी के द्वारा भी कुछ खास होना जरूरी था। उनकी इस नई रेसिपी को नए साल के शाम को खास बनाने के लिए इस्तेमाल की जा सकती है। शिल्पा शेट्टी की यह रेसिपी स्वाद के साथ-साथ सेहत से भरपूर है। आइए जानते हैं उनकी नई रेसिपी स्टिकी डेट पुडिंग के बारे में विस्तार से...
इस रेसिपी को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए शिल्पा शेट्टी ने लिखा है कि 2020 बस आ ही गया है! इसके साथ ही एक साल का अंत हो रहा है और एक दशक भी खत्म हो रहा है, तो क्यों न स्वाद के इस ज्वालामुखी के साथ स्टिकी डेट पुडिंग संग इसका लुत्फ उठाएं। अपने मेहमानों को इस लैविश न्यू ईयर मील और एनर्जी बूस्टर से सरप्राइज करें।
A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on